Home > देश विदेश ,
सात अफसरों की टीम लेकर मुख्यमंत्री ऑस्ट्रेलिया रवाना

रायपुर। à¤®à¥à¤–्यमंत्री डॉ.रमन सिंह सात अफसरों की टीम लेकर ऑस्ट्रेलिया रवाना हो गए हैं। उन्होंने रविवार दोपहर नईदिल्ली से आस्ट्रेलिया के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट पकड़ी। अपने 14 साल के कार्यकाल में मुख्यमंत्री पहली बार ऑस्ट्रेलिया जा रहे हैं।

दस दिन के टूर में वे 15 जनवरी से 24 जनवरी तक ऑस्ट्रेलिया की प्रमुख कंपनियों के सीईओ और एनआरआई भारतीयों को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के साथ उनके प्रमुख सचिव अमन कुमार सिंह, उद्योग विभाग के सचिव कमलप्रीत सिंह, जनसंपर्क विभाग के विशेष सचिव राजेश सुकुमार टोप्पो, सीएसआईडीसी के एमडी सुनील मिश्रा और अन्य अधिकारी भी गए हैं।

मुख्यमंत्री मेलबॉर्न, सिडनी, ब्रिसबेन, कैनबरा में उद्योग प्रतिनिधियों से आमने-सामने की मुलाकात भी करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेक इन इंडिया पॉलिसी को आगे बढ़ाते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने मेक इन छत्तीसगढ़ पॉलिसी घोषित की है।

इसके तहत निवेशकों को छत्तीसगढ़ में उपलब्ध संसाधनों, सस्ती बिजली और मैन पॉवर की जानकारी दी जाएगी। सरकार मुख्य रूप से फूड प्रोसेसिंग, रक्षा उत्पाद संबंधी उद्योग, संचार तकनीकी, इलेक्ट्रानिक्स सेक्टर, इलेक्ट्रिक कंपनियों, सौर ऊर्जा कंपनियों आदि को निवेश के लिए आकर्षित करने की योजना पर काम कर रही है। प्रदेश में निवेश आने से युवाओं के लिए रोजगार का सृजन भी होगा।

Share This News :