Homeदेश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
चीन ने दिखाए तीखे तेवर, कहा- अगर दलाई लामा अरुणाचल प्रदेश गए तो...!

बीजिंग। आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा को लेकर चीन ने फिर तीखा रुख अख्तियार कर लिया है। चीन ने भारत को चेतावनी दी कि यदि दलाई लामा को अरुणाचल प्रदेश की यात्रा करने की इजाजत दी तो इससे द्विपक्षीय संबंधों पर असर पड़ेगा। साथ ही उसने कहा है कि लामा की इस यात्रा से भारत-चीन के सीमावर्ती इलाकों पर शांति और स्थिरता को नुकसान पहुंचेगा।
चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू कांग ने कहा कि हम इससे जुड़ी सूचना को लेकर गंभीर रूप से चिंतित हैं। लू ने कहा कि चीन-भारत सीमा के पूर्वी हिस्से पर चीन का रुख लगातार स्पष्ट रहा है। उन्होंने कहा कि दलाई समूह चीन विरोधी अलगाववादी गतिविधि में शामिल है और दोनों देशों की सीमा सवाल से जुड़े मुद्दों पर उसका व्यवहार अपमानजनक रहा है । साथ ही उनका कहना है कि भारतीय पक्ष दलाई लामा मुद्दे की गंभीरता और चीन-भारत सीमा सवाल की संवेदनशीलता से बखूबी वाकिफ है।
लू ने बोला कि हम चाहते हैं कि भारत, तिब्बत से संबंधित मुद्दों पर राजनीतिक प्रतिबद्धता का सम्मान करे और सीमा के सवाल पर द्विपक्षीय सर्वसम्मति का पालन करे। उन्होंने कहा कि भारत को ऐसा कोई भी कदम उठाने से बचना चाहिए, जिससे ये मुद्दा और भी जटिल होता हो। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि भारत को 14वें दलाई लामा द्वारा चीन विरोधी अलगाववादी गतिविधियों के लिए कोई मंच उपलब्ध नहीं करवाना चाहिए।

Share This News :