Home > देश विदेश ,
CBSE 10 और 12 वीं परीक्षाओं का टाइम-टेबल घोषित

नई दिल्ली। à¤•ेंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने दसवीं व बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं की तारीखें घोषित कर दी हैं। दोनों कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाएं पांच मार्च से सुबह 10:30 बजे से शुरू होंगी।

सीबीएसई के अनुसार बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए पांच मार्च को पहला प्रश्नपत्र अंग्रेजी का होगा, जबकि अंतिम प्रश्नपत्र 12 अप्रैल को पेंटिंग विषय का होगा।

दसवीं के विद्यार्थी पांच मार्च को वोकेशनल विषयों की परीक्षा देंगे और चार अप्रैल को होम साइंस विषय के प्रश्नपत्र के साथ परीक्षा समाप्त होगी।इस साल दसवीं व बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए 28.24 लाख विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इसमें 11, 86144 विद्यार्थी बारहवीं और 16,38552 विद्यार्थी दसवीं में पंजीकृत हैं।

सीबीएसई के हालिया निर्देश के अनुसार यदि कोई छात्र 10वीं और 12वीं में फेल हो गया है तो वह दोबारा एक रेगुलर छात्र के तौर पर परीक्षा दे सकता है।

विद्यार्थी चाहे तो अपने ही स्कूल में या बोर्ड से मान्यता प्राप्त किसी अन्य स्कूल में दाखिला ले सकता है। इस संबंध में सीबीएसई ने अपने से संबद्ध स्कूलों को सर्कुलर जारी किया था।

इसमें कहा गया था कि ऐसे छात्र जो 2017 में 10वीं और 12वीं में फेल हो गए थे, वे इस वर्ष रेगुलर अभ्यर्थी के रूप में बोर्ड से मान्यता प्राप्त किसी भी स्कूल में नया एडमिशन ले सकते हैं।

हालांकि स्कूलों में ऐसे छात्रों का प्रवेश सीट की उपलब्धता पर निर्भर करेगा और स्कूल इस पर अंतिम फैसला लेने के लिए स्वतंत्र होंगे। अभी तक फेल छात्र सिर्फ प्राइवेट छात्र के तौर पर ही बोर्ड परीक्षा देते आए हैं।

Share This News :