Homeअपना शहर ,खास खबरे,
रीति-रिवाजों के साथ ग्वालियर में एकात्म यात्रा का भव्य स्वागत

ग्वालियर । आदि गुरू शंकराचार्य की प्रतिमा हेतु धातु संग्रहण एवं जन जागरण अभियान के लिये 19 दिसम्बर 2017 से प्रारंभ किए गए जन-संवाद और “एकात्म यात्रा” का भव्य स्वागत ग्वालियर जिले के प्रवेश द्वार ग्राम रायरू पर किया गया। जिसमें प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया, महापौर विवेक नारायण शेजवलकर, विधायक भारत सिंह कुशवाह, यात्रा के प्रभारी राजेश सोलंकी ने वैदिक मंत्रों और सनातन परंपरा से जगतगुरू की पादुकाओं व कलश का पूजन कर पादुकाओं को अपने सिर पर रखकर यात्रा की अगवानी की।
महापौर विवेक नारायण शेजवलकर ने कलश को अपने सिर पर रखा तथा विधायक भारत सिंह कुशवाह जगतगुरू के ध्वज को लेकर यात्रा में आगे आगे चले। यात्रा के साथ महामण्डलेश्वर श्री श्री 1008 राधे-राधे बाबा, महामण्डलेश्वर श्री श्री 1008 प्रणवानंदजी महाराज भी पधारे। इससे पूर्व संभाग आयुक्त बीएम शर्मा, कलेक्टर राहुल जैन, पुलिस अधीक्षक डॉ. आशीष ने जिला प्रशासन की ओर से यात्रा की अगवानी की। यात्रा के साथ मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष तपन भौमिक भी आए। कार्यक्रम में प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर, श्रीमती नीरू सिंह ज्ञानी, बीज विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष महेन्द्र यादव, भुजवल सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
सामाजिक समरसता और अद्वैत्ववाद के प्रणेता आदि गुरू शंकराचार्य के सिद्धांतों और उनके योगदान से आमजन को अवगत कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा “एकात्म यात्रा” का शुभारंभ 19 दिसम्बर 2017 से किया गया है। जिसमें आम लोगों को यह अवगत कराना है कि आदि शंकराचार्य का दर्शन सम्पूर्ण विश्व को विभिन्नताओं से परे एक सूत्र में बांधने का दर्शन है। आम जन आदि शंकराचार्य जी की पावन स्मृति में आयोजित इस यात्रा में सहभागी बन सकें और उनके शाश्वत दर्शन को जीवन में आत्मसात करें, इस उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।

 

Share This News :