Home > देश विदेश ,slider news,
डीजी कांफ्रेस में बोले मोदी : टेक्‍नोलॉजी का हो ज्‍यादा उपयोग

ग्वालियर। à¤¬à¤¦à¤²à¤¤à¥‡ परिदृश्य में अब देश की सायबर सुरक्षा सबसे बड़ी चुनौती है। सायबर अपराध से जुड़े मुद्दों को सुरक्षा एजेंसियां सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखते हुए तुरंत एक्शन लें । यह बात देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्वालियर के बीएसएफ अकादमी टेकनपुर में नेशनल डीजी कांफ्रेंस के समापन सत्र को संबोधित करते हुए कही।

सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव पर चिंता जताते हुए पीएम ने कहा कि सोशल मीडिया को सुरक्षा बल भी सकारात्मक तरीके से उपयोग कर सकते हैं। कोई भी मैसेज यदि स्थानीय भाषा में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जाए तो उसका जल्दी असर होता है। समस्याओं को सुलझाने के लिए टेक्नोलॉजी का अधिक से अधिक उपयोग करने पर पीएम ने बल दिया। अवैध वित्तीय लेनदेन पर वैश्विक स्तर पर सूचनाओं को साझा करने की जो स्वीकार्यता बढ़ी है उसका उल्लेख करते हुए पीएम ने वित्तीय अपराधों को सुलझाने में अधिकारियों को इसका अधिक से अधिक फायदा उठाने का कहा।

कांफ्रेंस के बदलते स्वरूप पर चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि तीन सालों में जब से डीजी कांफ्रेंस को दिल्ली से बाहर आयोजित कर रहे हैं इसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। बदलाव को अपनाने वाले अधिकारियों को सराहना करते हुए पीएम ने कहा अब कांफ्रेंस सही मायनों में देश की सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह से स्केन करने का प्लेटफार्म बन गई है। कांफ्रेंस के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। वहां मौजूद वरिष्ठ अधिकारियों को प्रशंसा करते हुए मोदी ने कहा कि नकारात्मक के माहौल के बाद भी अधिकारियों ने सुरक्षा बलों को जो नेतृत्व दिया वह काबिल ए तारीफ है।

सीख- कोई अकेले सुरक्षित नहीं रह सकता

हम अकेले इकाई नहीं बल्कि संगठित इकाई हैं। विभिन्न राज्यों से आए 260 उच्च सुरक्षा अधिकारियों को अधिक से अधिक सामंजस्य बनाने पर जोर देते हुए पीएम ने दो टूक कहा कि सुरक्षा अकेले नहीं की जा सकती। संगठित होकर ही हम न सिर्फ खुद तो सुरक्षित रख सकते हैं बल्कि दूसरों को भी सुरक्षा दे सकते हैं इसलिए सूचनाओं के आदान प्रदान में अधिक खुलापन आना चाहिए।

सपना- युवा अफसरों को मौका दें

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि युवा अफसरों को अधिक से अधिक फील्ड और समस्याओं को सुलझाने की जिम्मेदारी दी जाना चाहिए। तीन दिन तक सुरक्षा अधिकारियों ने मंथन कर जो बदलाव के बिंदु चिन्हित किए हैं उन पर साल भर वर्किंग ग्रुप द्वारा काम किया जाना चाहिए। जिससे इस कांफ्रेंस का उद्देश्य पूरा हो सके।

आईबी अधिकारियों को राष्ट्रपति मेडल

कार्यक्रम के अंत में आईबी अधिकारियों को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आईबी द्वारा जो सुरक्षा की जा रही है वो समर्पण और देश सेवा की मिसाल है। इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, गृहराज्य मंत्री किरेन रिजिजू, गृहराज्य मंत्री हंसराज अहीर के साथ ही देश के सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल,गृह सचिव और आईबी के डायरेक्टर मंच पर उपस्थित रहे।

Share This News :