Homeदेश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
एलओसी पर पाकिस्तान ने की भारी गोलाबारी, कई भारतीय जवान जख्मी

पाकिस्तान ने आज जम्मू-कश्मीर में अलग-अलग जगह एलओसी पर भारी गोलाबारी की। पाकिस्तानी सेना ने अखनूर सेक्टर के पल्लावाला इलाके में कैरी पोस्ट पर हमला किया। इस हमले में 4 जवान जख्मी हैं। भारतीय सेना ने हमले का मुंहतोड़ जवाब देते हुए पाक सैनिकों पर गोलियों की बौछार की जिसमें एक पाकिस्तानी सैनिक मारा गया जबकि चार जख्मी हैं। देर रात पाक ने हीरानगर सेक्टर में भारी गोलियां बरसाईं। आरएसपुरा सेक्टर में भी रुक-रुककर फायरिंग जारी है।
अखनूर में फायरिंग की घटना सुबह 9.30 बजे की है। भारतीय सेना के चारो जवान खतरे से बाहर हैं। जवानों का फिलहाल उधमपुर में इलाज चल रहा है। इधर मेंढर सेक्टर के नडियाल इलाके में भी पाकिस्तानी सेना ने भारतीय पोस्ट पर हमला किया। यहां भी जवाबी गोलीबारी में दो पाकिस्तानी सैनिक घायल हुए हैं। घायल सैनिकों को लेकर पाक सेना के जवान भाग खड़े हुए।
तंगधार में पांच आंतकियों के समूह ने सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला कर दिया, जिसमें एक जवान शहीद हो गया जबकि एक जवान घायल हो गया। इलाके में आपरेशन अभी भी जारी है। पाचों आंतकियों को घेरे में ले लिया गया है। यहां आंतकियों के साथ मुठभेड़ जारी है।

Share This News :