Homeअपना शहर ,खास खबरे,
खेल गतिविधियां स्वस्थ शरीर के लिए जरूरी: सिकरवार

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, जन उत्थान न्यास के अध्यक्ष और पार्षद डाॅ. सतीश सिंह सिकरवार ने कहा हैं कि खेल गतिविधियां हम सभी के स्वस्थ्य शरीर के लिए आवश्यक है। खेल गतिविधियों से व्यक्ति के व्यक्तित्व का निर्माण होता हैं। खेल इंसान को चुनौतियों का सामना करना सीखाते हैं। इंसान अपने लक्ष्य पर ध्यान केन्द्रित करना खेलों से सीखता हैं, जो व्यक्ति बेहतरीन खिलाड़ी होगा उसका ध्यान अपने लक्ष्य पर अटल रहता है और वह अपने लक्ष्य को पाकर ही मानता है। विभिन्न प्रकार के खेलो की क्रियाऐं हमारे बहुत प्रकार के सकारात्मक अवसर लाती हैं। 
डाॅ. सिकरवार ने कहा कि खेल गतिविधियों में भाग लेने वाला बच्चा स्कूली उपलब्धियों को बढ़ाता हैं। बच्चों के जीवन में खेल बड़ी उपलब्धियों को प्राप्त करने का रास्ता हैं। किसी भी खेल में रूचि पूरे विष्वभर में पहचान और जीवन भर की उपलब्धि प्रदान कर सकती है। डाॅ. सिकरवार ने वार्ड क्रमांक 56 में आयोजित जनचौपाल कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस मौके पर छाऊलाल साहू, अवधेश कौरव, चाचा खान साहब, नूरी मास्टर, छोटे खान, कुर्बान खान, रामदास चैरसिया, भगवानदास, जगन्नाथ, अजीत, रहमान खान, एवं अजगर खान आदि मंचासीन रहे। गली नं. 1 में डाॅ. सिकरवार ने जनचौपाल कार्यक्रम में कहा कि बच्चों को षिक्षा के साथ-साथ खेल पर विशेष ध्यान रखना चाहिए, खेल में ध्यान रखने वालें बच्चों का मानसिक एवं षारीरिक रूप से स्वस्थ रहते है। डाॅ. सिकरवार ने कहा कि विकास कार्य निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है, और इस वार्ड में अनेक विकास कार्य हुये है और होते रहेंगे। उन्होने इस मौके पर मौजूद लोगों को सफाई रखने, जुआ और शराब छोड़ने का भी संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि नागरिकों ने जो भी सड़क, पानी और बिजली आदि समस्यायें बर्ताइं है, उनका निराकरण तत्परता से कराया जाएगा। भाषण के दौरान कई लोगों ने डाॅ. सिकरवार का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया, स्वागतकर्ताओं में प्रताप परिहार, महेश कुशवाह, राजू साहू, वीरू, जयन्दर आदि मौजूद रहे। 
इस मौके पर उन्होनंे आम नागरिकों के साथ तमाम गलियों में भ्रमण कर समस्यायें देखीं। भ्रमण के दौरान विजय बहादुर त्यागी, सुरेश प्रजापति, डब्बू खान, राकेश श्रीवास, संजय जाटव, मोहर सिंह, पूरन सिंह, शकील खान, अजीज खान, प्रेमनारायण, मनीराम, कोमल कुशवाह, सलीम, बृजेश, छविराम, कल्याण सिंह, फारूख, जालिम खान, मौसम खान, भूपेन्द्र वंशकार, असफाक, श्रीमती ममता वंशकार, श्रीमती रामकली वंशकार, श्रीमती नाजिया, श्रीमती परवीन, श्रीमती हाजरा, श्रीमती कमला, श्रीमती मीरा, श्रीमती सावित्री, श्रीमती कुसुम, श्रीमती बबीता, श्रीमती विस्मिला, श्रीमती पूनम, श्रीमती शीला देवी, श्रीमती गंगा, श्रीमती जरीना, श्रीमती रेशमा, श्रीमती राजाबेटी, श्रीमती सरोज, आशीष साहू, के.के. शर्मा, महेश कुशवाह, सुरेन्द्र साहू, नरेन्द्र राजावत्, गंगाराम प्रजापति, बृजेश पाठक, दिलीप अवस्थी आदि उपस्थित रहें। 

Share This News :