Home > देश विदेश ,
फंडिंग रुकी तो बौखलाया आतंकी हाफिज सईद, PAK सरकार को दी ये धमकी

यूएन द्वारा घोषित वैश्विक आतंकी हाफिज सईद ने अब पाकिस्तान सरकार पर ही हमला बोल दिया है. सईद ने पाक रक्षा मंत्री खु्र्रम दस्तागिर को निशाना बनाया और पूरी सरकार को सर्वोच्च न्यायालय के सामने खड़ा करने की धमकी दे दी.

फंडिंग पर रोक लगने से   à¤¬à¥à¤°à¥€ तरह बौखला गया है. उसने पाक सरकार पर ही निशाना साधते हुए कहा कि पाकिस्तान को भारत और अमेरिका के खिलाफ एकजुट होकर लड़ना चाहिए. अमेरिका और भारत के खिलाफ हमें एक स्वर में रहना चाहिए.

आपको बता दें कि नए साल के भाषण में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आतंक को लेकर पाकिस्तान को लताड़ा था. इसके बाद, पूरे पाकिस्तान में खलबली सी मच गई. और फलस्वरूप, पाकिस्तान सरकार ने आनन-फानन में ग्लोबल टेररिस्ट हाफिज सईद à¤¹à¤¾à¤«à¤¿à¤œ सईद की फंडिंग पर रोक लगा दी थी. पाकिस्तान सरकार ने अपने इस कदम को रद-उल फसाद का ही हिस्सा बताया है.

अमेरिकी राष्ट्रपति à¤¡à¥‹à¤¨à¤¾à¤²à¥à¤¡ ट्रंप ने पाकिस्तान को खरी सुनाते हुए कहा था कि उसने दुनिया को और अमेरिका को सिर्फ और सिर्फ धोखा दिया है. आतंकवाद से लड़ाई के बदले अमेरिका पाकिस्तान को अरबों डॉलर की मदद करता आया है. पाकिस्तान के खिलाफ अमेरिका का कड़ा रुख भारत के लिए कूटनीतिक जीत के तौर पर देखा जा रहा है. विशेषज्ञ मानते हैं कि यह भारत और अमेरिका के बीच बेहतर रिश्तों का भी एक नतीजा है.

Share This News :