Homeअपना शहर ,खास खबरे,
सिंधिया 5 को ग्वालियर आयेंगे, गुना शिवपुरी जायेंगे

ग्वालियर । शहर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यक्रम अभियान आंदोलन समिति के संयोजक पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल ने बताया कि 5 जनवरी को पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर आयेंगे। रेलवे स्टेशन पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा उनकी अगवानी की जायेगी।
पूर्व विधायक रमे अग्रवाल, उपाध्यक्ष मीडिया प्रभारी राजकुमार शर्मा, संगठन प्रभारी महामंत्री लतीफ खां मल्लू ने बताया कि शुक्रवार 5 जनवरी को नई दिल्ली से शताब्दी एक्सप्रेस से पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया प्रातः 9 बजे ग्वालियर पधारेंगे। रेलवे स्टेशन पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा भव्य स्वागत किया जायेगा, तदपश्चात सांसद सिंधिया नगर निगम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष देवेन्द्र तोमर एवं पूर्व विधायक प्रघुम्न सिंह तोमर के पिताश्री स्व. हाकिम सिंह तौमर के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने उनके निवास स्थान जायेंगे। तदपश्चात गुना सांसद सिंधिया 5 जनवरी को गुना शिवपुरी संसदीय क्षेत्र के लिये रवाना होंगे।

Share This News :