Homeअपना शहर ,खास खबरे,
गड्डा वाला मौहल्ला में लगी जनचौपाल में सतीश सिकरवार ने सुनी समस्यायें

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, जन उत्थान न्यास के अध्यक्ष और पार्षद डाॅ. सतीश सिंह सिकरवार ने कहा हंै कि आमजन की हर समस्या का समाधान करवाया जायेगा। परिषद से सड़क तक जनता को बुनियादीं सुविधायें उपलब्ध कराने के लिए संघर्ष करूंगा। डाॅ. सिकरवार ने उपस्थित जन समुदाय का आव्हान करते हुये कहा कि स्वच्छता से मन एवं शरीर स्वस्थ रहता है, हमे क्षेत्र को स्वच्छ रखना चाहिए।
डाॅ. सिकरवार ने कहा कि जगह-जगह कचडा फेंकने से गंदगी बढती है और तरह-तरह की जनलेवा बीमारियां फैलती है। हम लोगो को कचडा कचडेदान में ही फेकाना चाहिए और अपने बच्चों को भी स्वच्छता रखने के लिए प्रेरित करना चाहिए। जिससे की क्षेत्र को स्वच्छ रख सकें। डाॅ. सिकरवार वार्ड क्र. 56 में आयोजित जनचौपाल कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस मौके पर आनंद बिहारी शर्मा, शिवनारायण पाठक, सीताराम परिहार, गोपाल पाल, शांता प्रसाद, भानसिंह कुशवाह, अनीश तिवारी आदि मंचासीन रहे। गड्डा वाला मौहल्ला में डाॅ. सिकरवार ने जनचौपाल कार्यक्रम में कहा कि विकास कार्य निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। इस वार्ड में अनेक विकास कार्य हुये है और होते रहेंगे। उन्होंने इस मौके पर मौजूद लोगों को सफाई रखने, जुआ और शराब छोडने का भी संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि नागरिकों ने जो भी सड़क, पानी और बिजली आदि समस्यायें बर्ताइं है, उनका निराकरण तत्परता से कराया जाएगा।
इस मौके पर उन्होंने आम नागरिकों के साथ तमाम गलियों में भ्रमण कर समस्यायें देखीं। भ्रमण के दौरान अवधेष कौरव, छाऊलाल साहू, विजय बहादुर त्यागी, सुरेश प्रजापति, आशीष साहू, के.के. शर्मा, महेश कुशवाह, सुरेन्द्र साहू, नरेन्द्र राजावत्, गंगाराम प्रजापति, बृजेश पाठक, दिलीप अवस्थी, प्रताप परिहार, रामकेश कौरव, गणेश सोनी, राजेश शाक्य, नरेश पाल, विनोद कुशवाह, राजेन्द्र सेन, प्रेमसुख साहू, किशन साहू, लोकेन्द्र शर्मा, करन सोनी, सतीश पाल, संजय पाल, रामकृष्ण रजक, रामवीर रजक, श्रीमती सरोज साहू, श्रीमती शांति परिहार, श्रीमती संजू परिहार, श्रीमती रामबेटी साहू, श्रीमती कमलेश परिहार एवं श्रीमती रजिया परिहार आदि उपस्थित रहें।

Share This News :