Homeअपना शहर ,खास खबरे,
ग्वालियर मेले का शुभारंभ 4 जनवरी को

ग्वालियर । श्रीमंत माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेले का शुभारंभ 4 जनवरी को होगा। केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के मुख्य आतिथ्य में इस दिन सायं 5 बजे मेला के कला मंदिर रंगमंच पर मेले का शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री माया सिंह एवं उच्च शिक्षा व लोक सेवा प्रबंधन मंत्री जयभान सिंह पवैया मौजूद रहेंगे।
उदघाटन समारोह में महापौर ग्वालियर विवेक नारायण शेजवलकर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मनीषा यादव, विधायक एवं पूर्व मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, विधायक ग्वालियर ग्रामीण भारत सिंह कुशवाह, अध्यक्ष राज्य सामान्य निर्धन वर्ग कल्‍याण आयोग बालेन्दु शुक्ल, ग्वालियर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष अभय चौधरी एवं विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष राकेश जादौन को भी मेले के शुभारंभ समारोह में बतौर विशिष्ट अतिथि आमंत्रित किया गया है।

Share This News :