Home > देश विदेश ,
कुख्यात हथियार तस्कर को दिल्‍ली पुलिस ने पकड़ा

 à¤¨à¤ˆ दिल्ली। à¤®à¤§à¥à¤¯ प्रदेश के बड़वानी में अवैध हथियार बनाकर दिल्ली-एनसीआर व देश के कई राज्यों में बदमाशों को आपूर्ति करने वाले कुख्यात नानक आका राहुल को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार कर लिया है। उसपर दिल्ली पुलिस की तरफ से एक लाख रुपये व मध्य प्रदेश पुलिस की तरफ से पांच हजार रुपये का इनाम था।

कई राज्यों की पुलिस नानक को काफी समय से तलाश कर रही थी। डीसीपी स्पेशल सेल प्रमोद सिंह कुशवाहा के मुताबिक नानक पिछले चार सालों से हथियार बनाने व बेचने का अवैध धंधा कर रहा था। उसके पास से प्वाइंट 32 बोर की 30 पिस्टल, एक कार्बाइन, 9 स्पेयर मैग्जीन व चार कारतूस बरामद हुआ है।

स्पेशल सेल नानक के पांच सप्लायरों रिफाकत, फुरकान, खिलाफत, मूसा व अनिल को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इनके जरिये नानक दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में बदमाशों को अवैध हथियारों की आपूर्ति करवाता था। इन सदस्यों से भी सेल कुछ महीने के दौरान 56 पिस्टल बरामद कर चुकी है। नानक आका राहुल मूल रूप से मध्य प्रदेश के बरवानी जिले का रहने वाला है।

वहीं पर उसकी अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री है। बेहतरीन हथियार बनाने में उसे महारत हासिल है। इसके हथियारों की दिल्ली-एनसीआर के बदमाशों में अधिक मांग है। स्पेशल सेल पिछले कई सालों से हथियार तस्करों के खिलाफ अभियान चलाकर मध्य प्रदेश के धार, बरवानी, बुरहानपुर, खरगोन व बिहार के मुंगेर से कई तस्करों को दबोच चुकी है और सैकड़ों की संख्या में हथियार बरामद कर चुकी है।

इन इलाकों में जाकर सेल स्थानीय पुलिस की मदद से अवैध हथियारों की फैक्ट्रियों को बंद भी करवा चुकी है। हाल ही में सेल ने पांच हथियार तस्कर अरशद, मोबई, कैलाश, माधव व रिफाकत को भी दबोचा है। एक जनवरी को सेल को सूचना मिली कि नानक बाहरी दिल्ली के इलाके में कुछ तस्करों को हथियार आपूर्ति करने आने वाला है। सेल की टीम ने मुकरबा चौक के पास नानक को दबोच लिया। पूछताछ में नानक ने बताया कि वह 12-15 हजार में पिस्टल व एक लाख रुपये में कार्बाइन बेचता था।

Share This News :