Home > देश विदेश ,
जेल में हुआ खूनी संघर्ष 9 कैदियों की मौत, 14 घायल

ब्राजील। à¤—ोईआस प्रांत की एक जेल में हुए खूनी संघर्ष में कम से कम 9 लोगों लोग मारे गए हैं वहीं 14 लोगों के घायल होने की सूचना है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, जेल में दो गिरोहों के बीच संघर्ष की वजह से दंगा भड़क उठा और देखते ही देखते खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया।

 

स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि दंगे के कारण 200 से अधिक कैदी जेल से फरार होने में कामयाब रहे। हालांकि उनमें से 29 कैदियों को पकड़ लिया गया। जबकि कुछ भागे हुए कैदी खुद वापस लौट आए। स्थिति स्थिर होने के बाद सुरक्षा जांच में जेल से दो पिस्तौल, एक रिवाल्वर और कई चाकू बरामद किए गए।

 

कैसे शुरू हुआ खूनी संघर्ष

जेल अधिकारी के अनुसार, 'अपैरेसिडा डे गोईआनिया कॉन्प्लेक्स स्थित कोलोनिआ एग्रोइंडस्ट्रियल जेल में एक ब्लॉक के कैजियों ने अन्य तीन ब्लॉक के कैदियों पर हमला बोल दिया। हमलावर कैदियों ने दूसरे ब्लॉक में घुसने के बाद वहां पड़े गद्दों में आग लगा दी और मारे गए कैदियों के शवों को भी जला डाला।

Share This News :