Homeअपना शहर ,खास खबरे,
उच्च शिक्षा मंत्री पवैया 31 को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे

ग्वालियर । उच्च शिक्षा एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री जयभान सिंह पवैया ग्वालियर प्रवास पर हैं। पवैया अगले तीन दिनों तक ग्वालियर-चंबल संभाग में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उच्च शिक्षा मंत्री 31 दिसम्बर को सायंकाल 4 बजे ग्वालियर व्यापार मेला परिसर में आयोजित पशु मेला के समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। पवैया एक जनवरी को प्रात: 8.30 बजे ग्वालियर से सड़क मार्ग द्वारा रावतपुरा सरकार जिला भिण्ड के लिये रवाना होंगे। रावतपुरा सरकार व दंदरौआ सरकार के दर्शन के बाद उच्च शिक्षा मंत्री सायंकाल 6.30 बजे वापस ग्वालियर लौटेंगे। पवैया 2 जनवरी को ग्वालियर में विभिन्न स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे और रात्रि 11.30 बजे जीटी एक्सप्रेस से भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।

Share This News :