Homeअपना शहर ,खास खबरे,
रेत माफियाओं के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई

ग्वालियर। ग्वालियर जिले के भितरवार तहसील के अंतर्गत धूमेश्वर घाट एवं लोहारी घाट पर आज तड़के तहसीलदार गुलाब सिंह बघेल के नेतृत्व में रेत माफियाओं के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई। इससे रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया और कार्रवाई की सूचना लीक होने के कारण लोग डंपर और मशीनें छोड़कर भाग खड़े हुए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भितरवार तहसीलदार गुलाब सिंह बघेल आज सुबह पांच बजे दल-बल के साथ धूमेश्वर महादेव घाट और ग्राम लोहारी घाट पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि नदी से रेत का अवैध उत्खन्न किया जा रहा है, जब वे वहां पहुंचे तो उनके पहुंचने की सूचना लीक होने के कारण मशीनरी छोड़कर रेत माफिया भाग गए। कार्रवाई दल ने पांच पनडुब्बियों को डिटोनेटर से ब्लास्ट किया तथा एक को तोड़ दिया। मौके पर तीन डंपर थे जिन्हें जप्त किया गया। खबर है कि रेत माफियाओं के आदमी तहसीलदार की टीम पर नियमित नजर रखते हैं कि वे कहां कार्रवाई करने निकल रहे हैं। जब वे मौके पर पहुंचते है तो व्यक्ति नदारद मिलते हैं। इससे साफ है कि कार्रवाई की सूचना लीक हो रही है। बतादें कि पिछले दिनों एक डंपर पलट गया था, जिससे एक व्यक्ति की मौत भी हुई थी।

तहसीलदार गुलाब सिंह बघेल ने बताया कि इस इलाके में रेत का अवैध उत्खन्न किया जा रहा था, जिस पर अब तक 75 फीसदी काबू पा लिया गया है और अब शेष बचे रेत माफियाओं को शीर्घ ही दबोच लिया जाएगा या अवैध रेत उत्खन्न का करोबार बंद कर देंगे। कार्रवाई के दौरान पुलिस फोर्स के साथ एसडीएम इकबाल मोहम्मद व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Share This News :