Homeदेश विदेश ,slider news,
J-K: आरएस पुरा और अरनिया में पाक की तरफ से फायरिंग, BSF जवान शहीद

बीएसफ के मुंहतोड़ जवाब के बावजूद पाकिस्तान की तरफ जम्मू के आरएस पुरा और अरनिया सेक्टर में रातभर फायरिंग की गई. इस फायरिंग में एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत 6 लोग घायल हुए हैं. जबकि फायरिंग में एक BSF कॉन्स्टेबल जितेंद्र कुमार शहीद हो गए हैं. जितेंद्र बिहार के मोतीहारी के रहने वाले थे.

पाकिस्तान की तरफ से जो मोर्टार दागे गए, उनमें से एक आरएस पुरा सेक्टर के अब्दुलियन के एक घर पर गिरा. इसी मोर्टार हमले में 6 लोग घायल हो गए. रातभर फायरिंग होने के बाद गुरुवार को सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर गोलीबारी रुकी. इस फायरिरंग मेंबीएसएफ की 14-15 चौकियों को नुकसान पहुंचा है. लेकिन सबसे ज्यादा नुकसान अब्दुलियन में हुआ, ज्यादा सबसे ज्यादा शेलिंग और फायरिंग की गई.

बीएसफ ने ढेर किए 3 पाक जवान, तबाह की 6 चौकियां
आरएस पुरा और अरनिया सेक्टर में मंगलवार से पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग की जा रही है. मंगलवार को सुबह दस बजे शुरू हुई गोलीबारी बुधवार सुबह तक चलती रही थी. बीएसएफ ने पाक रेंजर्स की फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया था, जिसमें पाकिस्तान के तीन रेंजर्स मारे गए थे और पाकिस्तानी रेंजर्स की 5-6 चौकियां भी पूरी तरह तबाह हो गई थी

Share This News :