Homeअपना शहर ,खास खबरे,
नववर्ष की पूर्व संध्या पर मेले में रंगारंग कार्यक्रम

ग्वालियर। ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण इस बार नव वर्ष की पूर्व संध्या पर सैलानियों के लिए रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन करेगा।
मेला सचिव शैलेन्द्र मिश्रा ने बताया कि 31 दिसंबर को शाम 7.30 बजे से कला मंदिर रंगमंच पर आर्केस्ट्रा का आयोजन किया जाएगा। जहां कलाकार शानदार प्रस्तुति से सैलानियों का मनोरंजन करेंगे। कार्यक्रम में प्रवेश निःशुल्क रहेगा।

Share This News :