Home > देश विदेश ,
छोटा राजन को जेल में ही मारने की फिराक में दाऊद, तिहाड़ में साजिश का पर्दाफाश

मोस्ट वांटेड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के जानी दुश्मन छोटा राजन पर मौत का साया मंडरा रहा है. जी हां, खुफिया एजेंसियों ने खुलाया किया है कि दाऊद दिल्ली के एक लोकल गैंग के जरिए छोटा राजन को ठिकाने लगाने की फिराक में हैं. इसके बाद छोटा राजन की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है.

सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद छोटा राजन को मारने की साजिश जेल की चारदीवारी के अंदर ही रची जा रही थी. गैंगस्टर नीरज बवाना डी कंपनी के इशारे पर छोटा राजन को मारने की योजना में था. लेकिन साजिश को अंजाम देने से पहले से ही बवाना गैंग के एक सदस्य ने इसे लीक कर दिया.

जानकारी के मुताबिक, तिहाड़ जेल नंबर-2 में गैंगस्टर नीरज बवाना और अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन एक ही साथ बंद थे. लेकिन खुफिया अलर्ट के बाद दोनों को अलग-अलग कर दिया गया है. छोटा राजन को हाई सिक्योरिटी के बीच जहां जेल नंबर-2 में रखा गया है, वहीं गैंगस्टर नीरज बवाना को तन्हाई सेल में डाला गया है.

Share This News :