Home > देश विदेश ,
शपथ ग्रहण के लिए मेगा शो, रूपाणी कैबिनेट में होंगे ये चेहरे, देखें पूरी लिस्ट

गुजरात में बीजेपी की लगातार छठी बार सरकार बनने जा रही है. मुख्यमंत्री के तौर पर दूसरी बार विजय रूपाणी की आज ताजपोशी होगी. पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह तथा एनडीए शासित 18 राज्यों के सीएम की मौजूदगी में मुख्यमंत्री पद के लिए विजय रूपाणी और डिप्टी सीएम के लिए नितिन पटेल शपथ ग्रहण करेंगे. रूपाणी की नई कैबिनेट में कई पुराने और नए चेहरों सहित 20 लोग मंत्रिमंडल में शामिल होंगे.

कैबिनेट में होगें ये नए चेहरे

विजय रूपाणी के मंत्रिमंडल में करीब बीस मंत्रियों को जगह मिलेगी. इसमें कैबिनेट के तौर पर कौशिक पटेल जो कि नारानपुरा सीट से विधायक चुने गये हैं. वो विजय रूपाणी की मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ लेंगे. इसके अलावा बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आरसी फालदू भी कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ लेंगे.

ये हैं पूरी कैबिनेट मंत्री की लिस्ट

 

नितिन पटेल डिप्टी सीएम और कैबिनेट मंत्री के तौर पर भुपेन्द्रसिंह चुडासमा, आरसी फालदू, कौशिक पटेल, सौरभ पटेल, गनपत वसावा, जयेश रादडिया, दिलीप ठाकोर और ईश्वर भाई परमार शपथ लेंगे.

राज्य मंत्री के तौर पर ये चेहेरे

रूपाणी सरकार में राज्यमंत्री के तौर पर प्रदीप सिंह जडेजा, जयद्रथ सिंह परमार, पत्रकार रमनलाल नानुुभाई, परषोत्तम सोलंकी, ईश्वर सिंह पटेल, अहिरभाई, किशोर कनानी, बचू भाई खाबड और देवा विधावरी शपथ लेंगे.

Share This News :