Home > देश विदेश ,slider news,
शीशे के पीछे चेहरा, फोन पर बात, ऐसे हुई जाधव से पत्नी और मां की मुलाकात

पाकिस्तान की जेल में कैद भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव के मामले में आज काफी अहम दिन है. पाकिस्तान की ओर से अनुमति मिलने के बाद कुलभूषण जाधव की पत्नी और मां आज पाकिस्तान विदेश मंत्रालय में मुलाकात करने पहुंचीं हैं. à¤‡à¤¸ दौरान पाकिस्तान विदेश मंत्रालय में शीशे के आर-पार बैठे कुलभूषण ने अपनी मां-पत्नी से मुलाकात की. शीशे के उस पार फोन के जरिए ही बात हो पाई. कुलभूषण की उनके परिवार के साथ करीब आधे घंटे की मुलाकात हुई.पाकिस्तान की सैन्य अदालत ने जाधव को मौत की सजा सुनाई है. हालांकि, अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में भारत की अपील के बाद इस फैसले पर फिलहाल रोक लगा हुआ है. आपको बता दें कि आज पाकिस्तान के क़ायदे-ए-आज़म मोहम्मद अली जिन्ना का भी जन्मदिन है, पाकिस्तान का कहना है कि इसी मौके पर वह इंसानियत के नाते इस मुलाकात को करवा रहे हैं.आखिरकार लंबे इंतज़ार के बाद कुलभूषण जाधव और उनके परिवार की मुलाकात हो ही गई. इस दौरान मां-पत्नी शीशे के इस तरफ थे और कुलभूषण उस तरफ. सभी के बीच फोन के जरिए ही बात हो पा रही थी.

Share This News :