Homeअपना शहर ,खास खबरे,
विवाह समारोह को पूरा पारिवारिक माहौल देंगे: सतीश

ग्वालियर। जन उत्थान न्यास के तत्वावधान में 17 फरवरी 2018 फुलैरा दौज के अवसर पर निःशुल्क विवाह एवं निकाह समारोह की तैयारियों के लिए आज ललितपुर काॅलोनी स्थित न्यास के कार्यालय में न्यास के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता पार्षद डाॅ. सतीश सिंह सिकरवार की अध्यक्षता में बैठक हुई।
बैठक में मौजूद तमाम सदस्यों के आये सुझावों पर विचार-विमर्श कर विभिन्न गठित समितियों का ऐलान किया गया। आज आयोजन की मुख्य समिति की बैठक हुई जिसमें कटोराताल के सामने स्थित पं. रविशंकर हाॅस्टल मैदान पर गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी विवाह एवं निकाह समारोह करने का निर्णय लिया गया। बैठक में विवाह आयोजन समिति के संयोजक राजीव चड्ढा, सुरेन्द्र सिंह तोमर, कृष्णराव दीक्षित, शीतल सिंह भदौरिया, राम पाण्डे, श्रीमती सुमन शर्मा, भूपेन्द्र सिंह चैहान, सतेन्द्र सिंह भदौरिया, सुरेश नीखरा, अभिताभ सिंह तोमर, श्याम भारद्वाज, श्रीमती बबीता डाबर, श्रीमती उमा भदौरिया, श्रीमती सीमा धूपड़, श्रीमती रीना शर्मा, श्रीमती पूनम कुशवाह आदि मुख्य रूप से मौजूद रहें।
बैठक के प्रारंभ में न्यास के सचिव चन्द्रप्रकाश गुप्ता ने कार्यक्रम की रूपरेखा रखी तथा संचालन महेन्द्र शुक्ला ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए डाॅ. सतीश सिंह सिकरवार ने कहा कि 251 जोड़ों का सर्वजातीय निःशुल्क विवाह एवं निकाह के आयोजन के लिए गठित समितियों में सदस्यों को गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिम्मेदारियां दी गई हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भेंट किये जाने वाले उपहारों में वृद्धि की जायेगी। डाॅ. सिकरवार ने कहा कि 15 फरवरी को विवाह स्थल पर मेंहदी की रस्म पूरी की जायेगी तथा 16 फरवरी को महिला संगीत का आयोजन होगा। इसमें कन्या पक्ष के परिवारजन भी मौजूद रहेगें।
विवाह आयोजन समिति के संयोजक राजीव चड्ढा ने कहा कि जनउत्थान न्यास का गरीब बेटियों का विवाह करने का जो संकल्प हैं, उसे हम सब मिलकर पूरा करंेगे। आयोजन को पूरा पारिवारिक माहौल देंगे, ताकि उन्हें लगे कि विवाह हमारे परिवार में ही हो रहा हैं। किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रहने दी जायेगी। इस मौके पर श्रीमती सुमन शर्मा ने कहा कि डाॅ. सिकरवार द्वारा जो कार्य कन्याओं के विवाह कराने का हाथ में लिया हैं वह सराहनीय हैं, क्योंकि आज के समय में मंहगाई बहुत हैं और निःषुल्क विवाह कराकर एक अच्छा काम कर रहे हैं। हम सब इस कार्य में पूर्ण सहयोग करेंगे। समाजसेवी सुरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि इतने अच्छे कार्य करने की प्रेरणा ईष्वर ही देता है। निश्चित रूप से गरीब वर्ग के लिए यह कार्य एक मील के पत्थर के समान हैं। नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष कृष्णराव दीक्षित ने कहा कि निःशुल्क विवाह का आयोजन निश्चित रूप से एक ऐसेे संकल्प को पूरा करता हैं। जो गरीबों के हित में है। ज्योतिषाचार्य सतेन्द्र सिंह भदौरिया, सुरेश नीखरा आदि ने भी विचार रखे। आभार भाजपा नेता अवधेश कौरव ने व्यक्त किया।
बैठक में न्यास के न्यास कोषाध्यक्ष अवध सिंह धाकरे, रमेशचन्द्र गोयल (लल्ला), मोहन छिरोल्या, छाऊलाल साहू, पवन जैन, विजय बहादुर त्यागी, सुरेश प्रजापति, प्रदीप गर्ग, सुनील सोनी, श्रीमती हनी शर्मा, श्रीमती रजनी भदौरिया, दिनेश सिंह चैहान, यदुनाथ सिंह चैहान, पुनीत सिंह बैंस, चक्रपान सिंह सिकरवार, रामसेवक कौरव, सुरेन्द्र साहू, आशीष साहू, वीर सिंह चैहान, विनोद साहू, टीटू चैहान, लाखन सिंह चैहान, नवनीत सिंह भदौरिया, दिनेश पाराशर, बलराम सिंह कुशवाह, पप्पू शर्मा, कौशल शर्मा, वेदप्रकाश शुक्ल, डब्बू खान, सागर नती, अंकित कटठल, गंगाराम प्रजापति, प्रताप परिहार, रवि बिलैया, सत्यवृत्त सिंह चैहान (चीकू), गणेश सोनी, करन सोनी, मोनू सिकरवार, पंचम सिंह भदौरिया, प्रदीप समाधिया, कमलेश सोनी, मुकेश अग्रवाल, गणेश सोनी, मनोज शुक्ला, करन शाक्य, आर.बी. सिंह, के.के. पाठक, के.पी. पाण्डेे, विजय सिंह चैहान, रफीक खान, जितेन्द्र कुमार शर्मा, नवीन कुमार मिश्रा, राजेश सिंह कुशवाह, प्रदीप कुशवाह, नवीन शर्मा, नरेन्द्र सिंह यादव, मुकेश सिंह धाकड़, ज्ञानेन्द्र सिंह राजावत्, विजय प्रताप राणा, भूपेश राहुल आदि उपस्थित रहे।

Share This News :