Home > देश विदेश ,
तीन तलाक पर घमासान

एक बार में तीन तलाक को सुप्रीम कोर्ट द्वारा अवैध मानने के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार इस मसले पर कानून लाने जा रही है. इस संबंध में मौजूदा संसद सत्र में बिल पेश किया जाएगा. सरकार के इस कदम का विरोध भी किया जा रहा है.

प्रस्तावित बिल का ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने विरोध किया है. इस संबंध में बोर्ड ने आज लखनऊ में मीटिंग बुलाई है. इस मीटिंग में सरकार के कदम पर चर्चा की जाएगी.

इस आपात बैठक में शामिल होने के लिए बोर्ड की वर्किंग कमेटी के सभी 51 सदस्यों के बुलाया गया. बैठक में शिरकत करने बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना राबे हसन नदवी पहुंच गए हैं. वहीं बोर्ड के महासचिव मौलना सईद वली रहमानी के अलावा सेक्रेटरी मौलना खालिद सैफुल्लाह रहमानी, ख़लीलुल रहमान सज्जाद नौमानी, मौलाना फजलुर रहीम, मौलाना सलमान हुसैनी नदवी भी पहुंचे हैं.

यह बैठक करीब पांच घंटे चलेगी और दोपहर 3 बजे के आसपास आधिकारिक तौर पर बैठक में लिए गए निर्णय को सार्वजनिक किया जाएगा.

मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड अपनी इस बैठक के जरिए सीधा संदेश सरकार तक पहुंचाना चाहता है कि वो ऐसे किसी भी तीन तलाक पर बिल का विरोध करेगा, जो उसकी सहमति के बगैर संसद में पेश किया जाएगा.

Share This News :