Homeअपना शहर ,खास खबरे,
देवेश गुरू नाराज तो नहीं ?

बीते दिवस से यह शहर में बढ़ी अफवाह फैली थी कि भाजपा जिलाध्यक्ष देवेश गुरू भाजयुमो के नये घोषित जिला अध्यक्ष व जिला महामंत्रियों से नाराज है। लोगों का कहना था कि उनके मनमाफिक जिलाध्यक्ष नहीं बना, इसलिए वह भड़के हुये हैं।

लेकिन आज भाजयुमो के एक महामंत्री निर्दोष शर्मा ने देवेश गुरू के चरण छूकर आर्शीवाद लिया, तो सारा भ्रम दूर हो गया। गुरू ने निर्दोष को न केवल आर्शीवाद दिया, बल्कि गले भी लगा लिया। यहां बता दें कि निर्दोष भी गुरू की शरण में रहे हैं। निर्दोष सबसे मिलकर, सबका साथ लेकर और सबका साथ देने वाले भाजयुमो नेता है। निर्दोष ने आज भाजपा के वरिष्ठ नेता वेदप्रकाश शर्मा सहित साडा अध्यक्ष राकेश जादौन, जिला महामंत्री शरद गौतम से भी आर्शीवाद लिया।

Share This News :