Home > देश विदेश ,
संसदीय दल की बैठक में गुजरात-हिमाचल की जीत पर भावुक हुए पीएम

नई दिल्ली। à¤—ुजरात और हिमाचल विधानसभा चुनाव में जीत के बाद बुधवार को भाजपा की संसदीय दल की बैठक हुई। पीएम मोदी जब इस बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे सभी सासंदों ने उनका स्वागत किया और दोनों राज्यों में जीत को लेकर उनका सम्मान किया।

इसके बाद बैठक को संबोधित करते हुए पीएम मोदी दोनों राज्यों में जीत पर बोलते हुए भावुक हो गए।अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता कांग्रेस द्वारा दिए जा रहे बयानों से भटके ना।

बैठक की जानकारी देते हुए भाजपा नेता अनंत कुमार ने कहा कि पीएम का बैठक में सम्मान किया गया। इसके बाद अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हमारे बूथ लेवल के कार्यकर्ता लोगों के समर्तन के साथ जीत की तरफ बढ़ें, विपक्ष द्वारा विश्वसनीयता और निचलते स्तर के बयानों से प्रभावित ना हो।

पीएम ने आगे कहा कि युवाओं को हर प्लेटफॉर्म पर आगे लाने के लिए काम होना चाहिए। उन्होंने मिलेनियम वोटर्स का जिक्र करते हुए कहा कि जो लोग 2012 में जन्में वो अगले साल 18 साल के हो जाएंगे और नई पीढ़ी को देश के विकास में योगदान देना चाहिए।

इससे पहले

खबरों के अनुसार भाजपा की इस बैठक में पीएम मोदी सांसदों को सदन में रखे जाने वाले विभिन्न बिलों के बारे में जानकारी देंगे वहीं बोर्ड संसद में मनमोहन सिंह को लेकर जारी गतिरोध को खत्म करने पर भी चर्चा होगी। बताया जा रहा है कि पीएम अपने सांसदों को बताएंगे कि किस तरह सदन को सुचारू रूप से चलाने को लेकर भी बात करेंगे।

बता दें कि पीएम मोदी द्वारा गुजरात चुनाव के दौरान पूर्व पीएम मोदी ने मनमोहन सिंह पर हमला बोला था जिसे लेकर कांग्रेस संसद के शीत सत्र में लगातार हंगामा करते हुए पीएम मोदी से माफी मांगने की मांग कर रही है।

Share This News :