Homeअपना शहर ,खास खबरे,
अब सिंधिया के नेतृत्व पर मोहर कभी भी

गुजरात चुनावों में कांग्रेस के अप्रत्याशित अच्छे प्रदर्शन के बाद आगामी राज्य चुनावों के लिए कांग्रेस युवराज ने कमर कस ली है। उन्होंने चुनावी राज्यों के कैप्टन तय करने का मन बना लिया है। अब मध्यप्रदेश को जल्द ही कैप्टन मिल सकता है।
संभावना है कि दिसंबर माह के अंत तक मध्यप्रदेश पर फैसला हो जायेगा। राहुल गांधी की पहली पसंद बेदाग युवा लोकप्रिय चेहरा गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया है। उनके नाम का ऐलान राज्य के होने वाले उपचुनावों से पहले हो सकता है। सिंधिया को खेवनहार के रूप में देखा जा रहा है। उनकी लोकप्रियता कार्यकर्ताओं में जोश भरती है। कांग्रेस को उम्मीद है कि सिंधिया के सहारे 15 साल के मप्र वनवास को दूर किया जा सकता है। वहीं एंटीइनकमबैंसी को भी कांग्रेस उनके चेहरे पर भुना सकती है।

Share This News :