Homeअपना शहर ,खास खबरे,
ठाकुर साहब की बल्ले-बल्ले, कद बढ़ा

अपने ठाकुर साहब का कार्ड गुजरात में खूब चला। कशकमश भरे गुजरात चुनावों में सह प्रभारी की हैसियत से डेरा डाले ठाकुर साहब की बल्ले बल्ले हो गई। संगठनात्मक अनुभव और चुनावी मैनेजमेंट में फिर ठाकुर साहब अव्वल बनकर उभरे। गुजरात में जीत के बाद उनके कद में एकाएक इजाफा हो गया है।
गुजरात चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत ने अपने ठाकुर साहब का ग्राफ बढ़ा दिया है। मध्यप्रदेश की राजनीति तक सीमित ठाकुर साहब का जलवा उत्तर प्रदेश के बाद अब गुजरात में भी देखने को मिला। ठाकुर साहब के चुनावी मैनेजमेंट ने पार्टी को वहां ऐतिहासिक जीत दिलाई है। गुजरात में ठाकुर साहब को सहप्रभारी का किरदार मिला था, जिसे उन्होंने अपने संगठनात्मक अनुभव से बखूबी निभाया। ठाकुर साहब के क्रेज ने गुजरात में भगवा सरकार बनाने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई।
उत्तर - मध्य गुजरात ने कमल दल ने सबसे ज्यादा सीट जीती। यहां ठाकुर साहब ने खूब जोर लगाया था। लगातार कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग व जनता की नब्ज टटोलना ठाकुर साहब का तुरूप कार्ड रहा। उन्होंने पोलिंग बूथ स्तर तक पार्टी को जीत दिलाने में महती भूमिका अदा की। यहां बता दें कि मध्यप्रदेश में भी पार्टी ने लगातार दो चुनावों में ठाकुर साहब के नेतृत्व में ही बड़ी जीत हासिल की थी।

Share This News :