Homeअपना शहर ,खास खबरे,
सक्रिय निर्दोष को ईनाम, भाजयुमो महामंत्री बने

ग्वालियर। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष और महामंत्री की लंबी रस्साकशी के बाद अंततः घोषणा कर दी गई। इसमें संगठन के लिए सक्रिय कार्यकर्ता निर्दोष शर्मा को महामंत्री बनाकर ईनाम दिया गया है। निर्दोष के अलावा हरीश यादव को भी महामंत्री बनाया गया है। इसी के साथ अब जल्द से जल्द जिले की टीम भी तैयार हो सकती है।
यहां बताना मुनासिब होगा कि निर्दोष शर्मा युवा मोर्चा और पार्टी के लिए लंबे समय से जमीनी स्तर पर काम करते आ रहे है। बिना पद के ही उन्होंने अपने संपर्कों, मित्र मंडली के साथ भाजपा की विचारधारा को घर-घर पहुंचाने का काम किया है। वह पार्टी के कार्यक्रमों में बढ़़ चढ़कर अपने समर्थकों व युवा टीम के साथ हमेशा सक्रिय भूमिका निभाते रहे है। पार्टी ने निर्दोष के इसी समर्पण को देख अब जिला युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण पद सौंपा है। महामंत्री का पद मिलने से निर्दोष की जिम्मेदारी भी बढ़ गई है। राज्य में आम चुनाव के लिए एक वर्ष से भी कम समय है। युवा मोर्चा का चुनावों में महत्वपूर्ण रोल होता है।
अपनी नियुक्ति पर निर्दोष शर्मा ने सांध्यदेश डाॅट काॅम से चर्चा में वरिष्ठ नेतृत्व और भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अभिलाष पाण्डे के प्रति आभार जताया है। निर्दोष ने कहा कि उनकी नियुक्ति एक कर्मठ कार्यकर्ता के लिए ईनाम ही है। वह अभी तक पार्टी की मजबूती के लिए जो भी काम करते आये है वह आगे भी जारी रखेंगे। अब उनका पहला मकसद पोलिंग बूथ को सशक्त बनाने की दिशा में काम करने का है। हर पोलिंग बूथ पर 10 युवा कार्यकर्ताओं की तैनाती उनकी प्राथमिकता है। वह जिलाध्यक्ष और अपने साथी टीम के साथ इस दिशा में काम कर प्रदेश में लगातार चैथी बार भाजपा सरकार बनाने में अपनी पूरी ताकत झोंकेंगे।

Share This News :