Home > देश विदेश ,
ऐसा रहा दिग्गजों का हाल

गांधीनगर। गुजरात में भाजपा सरकार बनाती दिख रही है। ऐसे में एग्जिट पोल में जो बातें सामने आईं थीं, वो सच होती दिख रही है। हालांकि कई दिग्गजों के लिए ये चुनाव जरुर खुद को जांचने वाला आया।

शुरुआती रुझान में जहां गुजरात के सीएम विजय रुपाणी जहां पिछड़ते दिख रहे थे। वहीं वोटों की गिनती बढ़ते-बढ़ते रुपाणी ने बढ़त बना ली और आखिरकार रुपाणी वेस्ट सीज से चुनाव जीत गए।

उन्होंने इस चुनाव में कांग्रेस के इंद्रनील राजगुरु को हराया। इंद्रनील राजगुरू इस चुनाव में सबसे अमीर प्रत्याशी थे। गुजरात के मुख्यमंत्री रुपाणी रमणिकलाल एंड संस और राजदीप एक्सपोर्ट्स नाम से कंपनियां हैं। पत्नी के पास 15 लाख की ज्वैलरी है।

अल्पेश ठाकोर-पाटण जिले के राधनपुर सीट से चुनावी मैदान में उतरे अल्पेश ने जीत दर्ज की।उन्होंने भाजपा के लविंगजी ठाकुर को हराया। क्षत्रिय ठाकोर सेना के फाउंडर अल्पेश कांग्रेस के समर्थन के दम पर जीते।

नितिन पटेल-गुजरात के डिप्टी सीएम रहे नितिन पटेल महेसाणा से चुनाव जीते हैं। उन्होंने जीवाभाई अंबालाल पटेल को एक कड़े मुकाबले में हराया।

पीसी बरंडा-पूर्व आईपीएस अफसर बरंडा अरवल्ली की भीलोडा सीट से चुनाव हार गए हैं। भारतीय पुलिस सेवा से इस्तीफा देकर बरंडा चुनावी मैदान में कूदे और भाजपा के टिकट पर ये चुनाव लड़ा था। उनकी पत्नी भी भारतीय प्रशासनिक सेवा की अफसर हैं।

शक्ति सिंह गोहिल-कांग्रेस के दिग्गज नेता शक्ति सिंह गोहिल चुनाव हार गए। मांडवी जिले के कच्छ सीट से चुनाव लड़ने वाले गोहिल को भाजपा के वीरेंद्र सिंह जडेजा ने मात दी।

जिग्नेश मेवाणी-वडगाम सीट से चुनाव लड़ रहे जिग्नेश मेवाणी ने जीत दर्ज की है। जिग्नेश ने भाजपा के विजयकुमार हरकाभाई को बड़ी अंतर से मात दी। इस चुनाव में जिग्नेश मेवाणी को कांग्रेस का भी समर्थन मिला था। कांग्रेस ने जिग्नेश के खिलाफ मैदान में अपना कोई प्रत्याशी नहीं उतारा था।

Share This News :