Homeअपना शहर ,खास खबरे,
उच्च शिक्षा मंत्री पवैया संभाग के तीन दिवसीय प्रवास पर

ग्वालियर । उच्च शिक्षा एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री जयभान सिंह पवैया 17 दिसम्बर से ग्वालियर संभाग के तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। पवैया इस दिन दोपहर 2 बजे अशोकनगर जिले के मुंगावली पहुँचेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उच्च शिक्षा मंत्री मुंगावली में दोपहर 2.30 बजे युवा रैली में भाग लेंगे। इसके बाद अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे। पवैया सायंकाल 7.30 बजे अशोकनगर पहुँचकर रात्रि विश्राम करेंगे। उच्च शिक्षा मंत्री 18 दिसम्बर को दोपहर एक बजे मुंगावली पहुँचकर विभिन्न ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का भूमि पूजन करेंगे। पवैया मुंगावली से सायंकाल 5.30 बजे प्रस्थान कर चंदेरी, पिछोर व दतिया होते हुए रात्रि लगभग 10.15 बजे ग्वालियर पहुँचेंगे। उच्च शिक्षा मंत्री 19 दिसम्बर को ग्वालियर में स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे एवं विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। वे इसी दिन रात्रि 11.30 बजे जीटी एक्सप्रेस से भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।

Share This News :