Home > देश विदेश ,
अमेरिकी वैज्ञानिकों की टीम ने लगाई मुहर, माना- मानव निर्मित है रामसेतु

नई दिल्ली। à¤­à¤¾à¤°à¤¤ और श्रीलंका के बीच स्थित प्राचीन 'एडम्स ब्रिज' यानी राम सेतु इंसानों ने बनाया था। अब इसे दुनिया भर के वैज्ञानिक भी मानने को मजबूर हो गए हैं।

अमेरिकी पुरातत्ववेत्ताओं ने विज्ञान चैनल डिस्कवरी के एक शो के प्रोमो में यह जानकारी दी है। यह शो बुधवार को सुबह 7.30 बजे दिखाया जाएगा। डिस्कवरी चैनल के प्रोमो को सोशल मीडिया पर पिछले 16 घंटों में 11 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। इस कार्यक्रम में सैटेलाइट चित्र के जरिए रामसेतु की अंतरिक्ष से नजर आने वाली तस्वीर दिखाई गई है।

मानव निर्मित चूना पत्थर की चट्टानों का नेटवर्क-

भारत के रामेश्वरम के करीब स्थित द्वीप पमबन और श्रीलंका के द्वीप मन्नार के बीच 50 किलोमीटर लंबा अद्भुत पुल कहीं और से लाए पत्थरों से बनाया गया है। वैज्ञानिकों का मानना है कि सैटेलाइट में नजर आने वाली छिछले या सपाट चूना पत्थर हैं। 83 किलोमीटर लंबे गहरे इस जल क्षेत्र में चूना पत्थर की चट्टानों का नेटवर्क दरअसल मानव निर्मित है।

अमेरिका की इंडियाना यूनिवर्सिटी, यूनिवर्सिटी ऑफ नार्थवेस्ट, यूनिवर्सिटी ऑफ कोलोराडो और सर्दन ओरीगन यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने अपने शोध में पाया है कि बलुई परत भले ही प्राकृतिक हों, लेकिन उसके ऊपर बिछाए गए विशाल चूना पत्थर कतई प्रकृति की देन नहीं हैं। यह कहीं और से लाए गए हैं। कार्यक्रम में बताया गया है कि पुल की चट्टानें सात हजार साल पुरानी हैं, जबकि उस पर बिछी बालू की परत महज चार हजार साल पुरानी है।

Share This News :