Homeअपना शहर ,खास खबरे,
नगरीय निकायों के विकास कार्यों की समीक्षा की

ग्वालियर । नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अपर आयुक्त विकास मिश्रा ने रविवार को ग्वालियर संभाग की सभी नगरीय निकायों के अधिकारियों एवं सीएमओ की बैठक लेकर अर्बन ट्रांसपोर्ट, एनयूएलएम, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में निगमायुक्त विनोद शर्मा, सीएम हेल्पलाइन के स्टेट काॅर्डिनेटर विकास सेंगर, अपर आयुक्त आर के श्रीवास्तव, एडीशनल डायरेक्टर हिमांशु सिंह नगरीय प्रशासन ग्वालियर संभाग सहित संभाग की सभी नगरीय निकायों के सीएमओ, नगर निगम के अधिकारी एवं निगम व नगरीय निकायों के कम्प्यूटर आॅपरेटर उपस्थित थे।
निगम मुख्यालय में आयोजित बैठक में अपर आयुक्त नगरीय प्रशासन ने विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा की तथा सभी नगरीय निकायों में इन बिन्दुओं पर की जा रही कार्यवाही को लेकर प्रगति की स्थिति जानी। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री विनोद शर्मा द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 को लेकर की जाने वाली कार्यवाही को लेकर चर्चा की तथा सभी नगरीय निकायों के सीएमओ को बताया कि किस प्रकार वह अपने नगरीय निकाय में स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर अपना परर्फोमेंस सुधार सकते हैं। निगमायुक्त विनोद शर्मा ने बताया कि छोटी छोटी नगरीय निकायों में सर्वेक्षण में थोडे से प्रयास पर ही उच्च रैंक प्राप्त की जा सकती है, इसीलिए सभी सीएमओ प्रयास करें कि उनका नगरीय निकाय स्वच्छता सर्वेक्षण में देश में सर्वोच्च रैंक प्राप्त करे। निगमायुक्त ने बताया कि किस प्रकार से मार्किंग होगी तथा कम कार्य से अधिक से अधिक अंक प्राप्त किए जा सकते हैं।

सीएम हेल्पलाइन के निराकरण के लिए दिया प्रशिक्षण
सीएम हेल्पलाइन के स्टेट काॅर्डिनेटर विकास सेंगर ने 2 सत्रों में सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के निराकरण के लिए प्रशिक्षण दिया। प्रथम सत्र में नगरीय निकायों के सीएमओ एवं नगर निगम के लेवल-1 एवं लेवल-2 के अधिकारियों को सीएम हेल्प लाइन की शिकायतों का निराकरण किस प्रकार किया जाए तथा नागरिकों की समस्या का 181 पर निराकरण कराने एवं शिकायत कटवाने की कार्यवाही किय प्रकार की जानी है इन सभी बिन्दुओं पर प्रशिक्षण दिया गया तथा अधिकारियों की शंकाओं का समाधान किया गया। सीएम हेल्पलाइन के स्टेट काॅर्डिनेटर विकास सेंगर ने द्वितीय सत्र में सभी नगरीय निकायों एवं नगर निगमों के कम्प्यूटर आॅपरेटरों को सीएम हेल्प लाइन का प्रशिक्षण किया गया, जिसमें किस प्रकार से जबाव दर्ज करना है तथा किस प्रकार से शीघ्र से शीघ्र शिकायतों का समाधान कराना है।

Share This News :