Home > देश विदेश ,
पहले चरण में हुआ 68 फीसद मतदान, EVM में बंद हुई दिग्गजों की किस्मत

गांधीनगरः गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 89 सीटों के लिए आज 68 प्रतिशत मतदान हुआ। चुनाव आयोग ने नई दिल्ली में देर शाम प्रेस कांफ्रेस में बताया कि राज्य की 19 जिलों की 89 सीटों के लिए सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक करीब 68 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। शाम पांच बजे मतदान की समय सीमा समाप्त होने के बाद भी कुछ मतदान केंद्रों पर मतदाता लाइनों में लगे थे जिससे यह प्रतिशत और अधिक रहेगा। पिछले विधानसभा चुनाव में इन सीटों पर 70.75 प्रतिशत मतदान हुआ था। आयोग ने बताया कि मतदान पूरीतरह शांतिपूर्ण रहा और कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। à¤ªà¤¹à¤²à¥‡ दो घंटे में अपेक्षाकृत सुस्तरफ्तारी के बाद वोटिंग में तेजी आई। पहले दो घंटे में मात्र औसत 13.38 प्रतिशत मतदान हुआ था जिसमें बाद में तेजी आई। दोपहर दो बजे तक आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 45.65 प्रतिशत मतदान हुआ था। उसी समय तक चार जिलों मोरबी, तापी, नवसारी, डांग में 50 प्रतिशत से अधिक मतदान हो चुका था। à¤—ुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान आज वोट डालने वालों में क्रिकेटर, दूल्हा-दुल्हन और वयोवृद्ध लोग भी शामिल थे। इनके अलावा, बड़ी संख्या में ऐसे नौजवान भी शामिल थे जिन्होंने आज पहली बार किसी चुनाव में वोट डाला। दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र की कुल 89 सीटों पर हो रहे मतदान के लिए समाज के अलग-अलग तबकों के वोटर आज सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर कतार में खड़े नजर आए।शादी के परिधान में एक दूल्हा-दुल्हन भी भरूच में वोट डालने के लिए एक मतदान केंद्र पर आए। एक दूल्हा-दुल्हन सहित बारात में शामिल कई लोग भावनगर में भी वोट डालते दिखे । दूल्हा-दुल्हन ने बताया कि वे विवाह स्थल के लिए रवाना होने से पहले अपना वोट डालना चाहते थे। भावेश राणा नाम के दूल्हे ने बताया, ‘‘मैं विकास के पक्ष में वोट डालने के लिए आया हूं। हमने शादी में जाने से पहले अपना वोट डालने का फैसला किया।

Share This News :