Homeअपना शहर ,खास खबरे,
उच्च शिक्षा मंत्री पवैया 10 से तीन दिवसीय प्रवास पर

ग्वालियर । उच्च शिक्षा एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री जयभान सिंह पवैया 10 दिसम्बर को ग्वालियर के तीन दिवसीय प्रवास पर आयेंगे। पवैया इस दिन रात्रिकाल लगभग 9.30 बजे सड़क मार्ग से ग्वालियर पहुँचेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उच्च शिक्षा मंत्री 11 दिसम्बर को प्रात: 10 बजे तानसेन चौराहा तथा तानसेन समारोह की व्यवस्थाओं का जायजा लेने जायेंगे। इस मौके पर संबंधित अधिकारी उनके साथ रहेंगे। पवैया प्रात: 11.30 बजे वीनस पब्लिक स्कूल आनंदनगर में मातृ-पितृ पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसी दिन सायंकाल 4.30 बजे मुख्यमंत्री के साथ स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
उच्च शिक्षा मंत्री 12 दिसम्बर को अपरान्ह 4 बजे रामदास घाटी पर नवीन पार्क निर्माण के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। पवैया रात्रिकाल 11.30 बजे जीटी एक्सप्रेस से भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।

Share This News :