Homeअपना शहर ,खास खबरे,
रोप-वे निर्माण कार्य का महापौर ने किया अवलोकन

ग्वालियर । ग्वालियर को शीघ्र ही अब रोपवे की सौगात मिल जाएगी, रोपवे निर्माण करने वाली ऐजेन्सी द्वारा लोअर टर्मिनल पर रोपवे निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है, इसका अवलोकन शनिवार को महापौर विवेक नारायण शेजवलकर ने किया। महापौर ने रोपवे का कार्य करने वाली कंपनी के संचालक को कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
महापौर शेजवलकर द्वारा अवलोकन के दौरान रोपवे निर्माण कार्य प्रगति को लेकर ऐजेन्सी संचालक नरेश अग्रवाल से विस्तार से जानकारी प्राप्त की तथा निर्देश दिए कि प्रत्येक 15 दिवस में नगर निगम के अधिकारियों एवं ऐजेन्सी संचालक के साथ रोपवे निर्माण की प्रगति को लेकर चर्चा की जाएगी, जिससे रोपवे निर्माण में आने वाली छोटी छोटी समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जा सके और बिना किसी समस्या के शीघ्र रोपवे का निर्माण किया जा सके।
एजेन्सी संचालक नरेश अग्रवाल से रोपवे का कार्य पूर्ण होने को लेकर जानकारी प्राप्त करने पर अग्रवाल ने बताया कि दीपावली तक रोपवे का ट्रायल प्रोडेक्शन प्रारंभ कर दिया जाएगा। महापौर शेजवलकर ने एजेन्सी संचालक अग्रवाल को निर्देश दिए कि रोपवे का जो कार्य किया जा रहा है उसका पूरा प्लान बनाकर निर्माण स्थल पर उसकी जानकारी लगाई जाए तथा शहर के नागरिकों को रोपवे से अवगत कराने के लिए इसके होर्डिंग भी शहर में विभिन्न स्थानों पर लगाए जाएं। इसके साथ ही महापौर ने कार्य की गति बढाने के निर्देश दिए।

Share This News :