Home > देश विदेश ,slider news,
पीएम का कांग्रेस पर सलमान निजामी को लेकर तीखा हमला

महिसागर। गुजरात में पहले चरण के लिए मतदान जारी है और वहीं पीएम मोदी दूसरे चरण के लिए जारी प्रचार के बीच चुनावी रैली को संबोधित करने महिसागर पहुंचे। यहां उन्होंने लुनावडा में एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर सलमान निजामी को लेकर तीखा हमला बोला है।

पीएम मोदी ने इस दौरान कांग्रेस नेता सलमान निजमी का जिक्र करते हुए कहा कि एक कांग्रेस के एक युवा नेता हैं सलमान निजमी, जो गुजरात में भी प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने ट्विटर पर पूछा कि मोदी तुम्हारे माता-पिता कौन हैं? इस तरह की भाषा तो दुश्मनों के लिए भी उपयोग नहीं की जाती। मैं कहता हूं यह भारत देश मेरी मां है और यही मेरे पिता हैं।

पीएम आगे बोले कि यह कांग्रेस नेता आजाद कश्मीर की बात करता है और हमारे देश की सेना को रेपिस्ट बताता है। कांग्रेस कैसे सलमान निजमी जैसे नेताओं को अपने साथ ले सकती है जो कहता है कि हर घर से अफजल निकलेगा।

पीएम ने कहा कि कांग्रेस का पूरे देश में सफाया हो रहा है। अमेठी और रायबरेली में जहां वो कई पीढ़ियों से जीत रही थी वहीं भी हार गई है। अब गुजरात भी उन्हें सजा देगा और उसे रिजेक्ट करेगा।
पीएम आगे बोले कि कांग्रेस लगातार मुस्लिम समुदाय को गुमराह करती आ रही है। कांग्रेस ने मुस्लिमों को आरक्षण देने का वादा किया था लेकिन अब तक किसी राज्य में आरक्षण नहीं दिया।

Share This News :