Home > देश विदेश ,
मणिशंकर अय्यर की दिमागी हालत ठीक नहीं: लालू प्रसाद्र

पटना: à¤°à¤¾à¤·à¥à¤Ÿà¥à¤°à¥€à¤¯ जनता दल(राजद)अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर की निंदा करते हुए कहा उनकी दिमागी हालत ठीक नहीं है।यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और प्रधानमंत्री अक्सर कांग्रेस पार्टी पर हमले के लिए खराब भाषा का इस्तेमाल करते हैं बावजूद इसके कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने जिस तरह के शब्दोँ का प्रयोग किया है वह उसकी निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि अय्यर की दिमागी हालत ठीक नहीं है इसलिए उन्होंने इस तरह का बयान दे दिया है।

राजद प्रमुख ने कहा कि राजनीति में भाषा संयमित होनी चाहिए और किसी के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीति में चाहे कोई भी हो यदि अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करता है तो सभी को उसकी निंदा होनी चाहिए।

Share This News :