Home > देश विदेश ,
किम-ट्रंप में टक्कर हुई तो होगा महायुद्ध, रूस ने शुरू कर दी वर्ल्ड वॉर-3 की तैयारी!

अमेरिका और नॉर्थ कोरिया के दरमियान जंग के अंदेशे में अब दुनिया की बाकी महाशक्तियों ने भी कमर कसनी शुरू कर दी है. रूस ने तो बाकायदा इसे वर्ल्ड वॉर का खतरा बताते हुए अपनी मिलिट्री को तैयार रहने का आदेश जारी करते हुए. उत्तर कोरिया से लगने वाली सरहद पर तैनात कर दिया है. हालांकि रूस इस मामले की संजीदगी को देखते हुए न तो किसी का पक्ष ले रहा है बल्कि बहुत फूंक-फूंक कर कदम रख रहा है. मगर रूस में हो रही इस हलचल एक बात तो साफ कर दी है कि अब मामला संजीदा हो चुका है.

ये तो खैर होना ही था, जिस तरह ट्रंप और किम जोंग उन खुन्नस खा कर एक-दूसरे के खिलाफ बयान देते जा रहे हैं इस मुकाम पर तो हालात आने ही थे और अब आ भी गए. लिहाज़ा जंग के हालात में सिर्फ कोरिया अमेरिका और जापान ही अपनी कमर नहीं कसेंगे बल्कि रूस ने भी अपने हथियारों को पैना करना शुरू कर दिया है. रूस में ये तैयारी कई चरणों में शुरू की गई है और खुद इसका खुलासा रूस की सिक्युरिटी काउंसिल के प्रमुख ने किया है. ये तो खैर पहले से तय था कि अगर जंग के हालात बने तो ये जंग सिर्फ उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया या अमेरिका के बीच नहीं बल्कि इसमें जापान, चीन और रूस को भी शामिल होना पड़ेगा.

Share This News :