Homeअपना शहर ,खास खबरे,
शोक संवेदना व्यक्त करने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष झा शोकाकुल परिवारों के निवास पहुंचे

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री प्रभात झा ने आज भाजपा के वरिष्ठ नेता अजीत वरैया के पिताजी के निधन पर उनके निवास पर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की। प्रभात झा आज ओमप्रकाश जाजौरिया की माताजी के निधन, मुन्नेश जादौन के पिताजी के निधन, पत्रकार गिरीश अग्रवाल के निधन एवं प्रमोद चौहान के पिताजी के निधन पर उनके निवास पर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की। 
राज्य सभा सांसद प्रभात झा आज प्रात: शताब्दी एक्सप्रेस से एक दिवसीय प्रवास पर ग्वालियर आये। रेलवे स्टेशन पर स्वागत करने वालों में जयप्रकाश राजौरिया, जितेन्द्र गुर्जर, बंटी राणा, शैलेन्द्र सिंह किरार, देवेन्द्र शर्मा, अनिल शिवहरे, ललित नागपाल, आलोक डंगस, रानू घुरैया सहित सैकडों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। श्री प्रभात झा आज तीन दिसम्बर को रात्रि जी.टी.एक्सप्रेस से भोपाल रवाना होंगे। राज्य सभा सांसद  à¤à¤¾ कल 4 दिसम्बर को भोपाल में आयोजित भाजपा की बैठक में भाग लेंगे। सांयकाल भोपाल से चल कर अशोकनगर के मुंगावली विधानसभा की बैठक में भाग लेंगे एवं 5 दिसम्बर से 10 दिसम्बर तक कैलारस विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र स्तर के कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचेंगे।

Share This News :