Home > देश विदेश ,
बैलट पेपर से मतदान हुए तो बीजेपी 2019 में दोबारा सत्ता में नहीं आएगी : मायावती

 à¤¬à¤¹à¥à¤œà¤¨ समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने आज लखनऊ में बौद्ध भिक्षु प्रज्ञानंद को अपनी श्रद्धांजलि दी। बौद्ध भिक्षु प्रज्ञानंद का बीते गुरुवार हो गया था। बौद्ध भिक्षु प्रज्ञानंद ने भीमराव अंबेडकर दीक्षा दी थी। उनको केजीएमयू में सीने में दर्द और सांस लेने में दिक्कत पर भर्ती कराया गया था। 

 

पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि हमारी सरकार सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय पर काम करती है। जिसमें दलित वर्ग व पिछड़ा वर्ग के साथ ही मुस्लिम व अल्पसंख्यक शामिल हैं। मायावती ने उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव में ईवीएम से गड़बड़ी कराने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 2014 में ईवीम में गड़बड़ी कर के भाजपा को केंद्र की सत्ता मिली थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश विधानसभा चुनाव में 2017 में पूर्ण बहुमत से बीएसपी की सरकार बननी थी लेकिन ईवीएम मे छेडखानी कर दी गई। बीजेपी बीएसपी को खत्म करना चाहती है। निकाय चुनाव मे हम दूसरे नम्बर पर है। मेरठ व अलीगढ़ इसके उदाहरण है।

यूपी निकाय चुनाव में बीजेपी की जीत पर बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। मायावती ने कहा कि बीजेपी ईमानदार है तो ईवीएम का इस्तेमाल को बंद कर बैलेट पेपर से चुनाव कराए। उन्होंने कहा,अगर बीजेपी ईमानदार है और लोकतंत्र में विश्वास करती है तो ईवीएम के इस्तेमाल को बंद करे और बैलट पेपर से चुनाव करवाए। 2019 में लोकसभा के चुनाव होने हैं। अगर बीजेपी को विश्वास है कि जनता उनके साथ है तो वे बैलट पेपर से चुनाव कराए। मैं यह दावे के साथ कहती हूं कि 2019 में बैलट पेपर से मतदान हुए तो बीजेपी दोबारा सत्ता में नहीं आएगी। 

जब उनसे पूछा गया कि अखिलेश यादव की पार्टी के बारे में आप की क्या राय है तो मायावती ने कहा कि हम तो अपनी पार्टी की बात करते हैं। समाजवादी पार्टी की बात अखिलेश यादव से पूछो। मायावती ने 2019 आम चुनाव मे बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि बीजेपी कहती है कि जनसमूह उसके साथ है। बैलेट पेपर से चुनाव कराने पर वो पावर में आने वाले नही हैं।

Share This News :