Homeअपना शहर ,खास खबरे,
बीएम शर्मा नये संभागायुक्त

ग्वालियर। ग्वालियर संभाग के बी.एम. शर्मा नये संभागायुक्त होंगे। वह 30 नवंबर को रिटायर हो रहे संभागायुक्त शिवनारायण रूपला का स्थान लेंगे।
राज्य शासन से जारी आदेशानुसार बी.एम. शर्मा को ग्वालियर संभाग का नया संभागायुक्त पदस्थ किया गया है। वर्तमान में बी.एम. शर्मा शहडोल के संभागायुक्त है। अब उनको ग्वालियर संभाग का नया संभागायुक्त बनाया गया है। यहां बता दें कि बीएम शर्मा इससे पहले ग्वालियर के एडीएम और निगमायुक्त भी रह चुके हैं। इस वजह से वह ग्वालियर को अच्छे तरह से समझते है। इसी प्रकार कमिश्नर जबलपुर संभाग गुलशन बामरा को अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ आगामी आदेश तक शहडोल संभाग के संभागायुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Share This News :