Homeअपना शहर ,खास खबरे,
छात्रसंघ चुनावः दिव्यराज अध्यक्ष, हर्षिता सचिव निर्वाचित

ग्वालियर। जे.बी. इंस्टीटयूट आॅफ टेक्नोलाॅजी एण्ड मैनेजमेन्ट ग्वालियर में आज छात्रसंघ के चुनाव निर्वाचन अधिकारी विष्णु शर्मा एवं पर्यवेक्षक डाॅ. एस.के. गौतम एस.एल.पी काॅलेज मुरार की देखरेख में संपन्न हुए। 
निर्वाचन में अध्यक्ष पद पर दिव्यराज सिंह चैहान, उपाध्यक्ष पद पर लवली शर्मा, सचिव पद पर हर्षिता शर्मा एवं सहसचिव पद पर हरवेन्द्र बघेल र्निविरोध निर्वाचित घोषित किये गये। निर्वाचन के पश्चात निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। इस मौके पर भाजपा नेता, पार्षद एवं जन उत्थान न्यास के अध्यक्ष डाॅ. सतीश सिंह सिकरवार ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत कर शुभकामनाएं दी। डाॅ. सिकरवार ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव में जीते छात्र व छात्राओं का दायित्व है कि वे काॅलेज प्रबंधन के साथ अनुशासन में रहकर छात्र-छात्राओं की भलाई के लिए काम करंे।
इससे पहले दोपहर 12 बजे से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव एवं सहसचिव के लिए नामांकन विधिवत भरवाये गये, तत्पश्चात नामांकन फार्मों की जांच की गई। नाम वापिसी समय के बाद निर्वाचन की घोषणा की गई। चूकि चारों पदों पर एक-एक ही नामांकन फार्म आने की वजह से र्निविरोध निर्वाचित घोषित किये गये। इससे पहले 25 नवंबर को कक्षा प्रतिनिधियों के चुनाव में दिव्यराज सिंह चैहान, लवली शर्मा, हर्षिता शर्मा, हरवेन्द्र पाल र्निविरोध निर्वाचित हुये तथा सुमन केन, अभिषेक धाकरे, शैलेन्द्र रावत, रचना माहौर, आरती सिकरवार, प्रयान्शु शिवहरे एवं द्रोपदी केवट मनोनीत किये गये। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में काॅलेज के स्टाफ और छा.-छात्राओं में अन्नू शर्मा, रनदीप, रूपाली सेंगर, अभिषेक पाठक, मंगलम शुक्ला, राकेश, बलवीर, श्रृतिका, वर्षा, किरन एवं सुधा के अलावा तमाम छात्र-छात्रायें मौजदू रहे।
 
जे.बी.आई.टी.ई. में भी हुये चुनाव 
पर्यवेक्षक रामकुमार सिंह शा.क.महा.वि. मुरार एवं निर्वाचन अधिकारी दिनेष पाल की देख-रेख में जे.बी.आई.टी.ई. में हुये चुनाव में मुन्नी देवी अहिरवार र्निविरोध जबकि सपना परमार एवं नीतू वर्मा मनोनीत कक्षा प्रतिनिधि चुनी गई।

Share This News :