Homeअपना शहर ,खास खबरे,
संगठन में पिछडा वर्ग मोर्चा की महत्वपूर्ण भूमिका: नरेंद्र तोमर

ग्वालियर । भारतीय जनता पार्टी पिछडा वर्ग मोर्चा की जिला कार्यसमिति की वृह्द बैठक आज भाजपा कार्यालय 38 रेसकोर्स रोड पर संपन्न हुई। कार्यक्रम à¤•े à¤®à¥à¤–्य अतिथि केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर थे।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा, महामंत्रीगण कमल माखीजानी, शरद गौतम, महेश उमरैया, नरेश गुप्ता, दीपक शर्मा, जितेंद्र गुर्जर, पार्षद गंगाराम बघेल, रामेश्वर भदौरिया, जंडेल गुर्जर, नारायणदास प्रजापति, संतोष यादव, बबीता सेन, परशुराम गुर्जर, नागेंद्र राणा, परमाल सिंह गुर्जर उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि पिछडा वर्ग मोर्चा की संगठन में बडी जिम्मेदारी है, क्योंकि पिछडा वर्ग मोर्चा ने अधिकतर उन वर्गों को जोडने का काम किया है जो आज तक भाजपा की रीति नीति सिद्धातों से जुड नहीं पाए। उन्होंने कहा कि आम पिछडा वर्ग के हित में पिछडा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वह काम किया है जो कांग्रेस 68 वर्ष में नहीं कर सकी। तोमर ने कहा कि जिस तरह सैनिक जंग के मैदान में मोर्चा संभलता है उसी तरह पिछडा वर्ग के कार्यकर्ता शासन के जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार आम à¤²à¥‹à¤—ों à¤¤à¤• पहुंचाने का संकल्प लें à¤œà¤¿à¤¸à¤¸à¥‡ आगामी होने वाले चुनावों में भाजपा की चैथी बार सरकार बनें। 
भाजपा जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा ने कहा कि पिछडा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारियों ने संगठन के कार्य को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया जो एक सराहनीय कार्य है। बाद में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के सामने बघेल समाज के 25 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। अंत में पिछडा वर्ग के दीनू कुशवाह एवं नारायण बघेल के पिताजी के निधन पर दो मिनिट का मौन रखा गया। बैठक में सुमन चैरसिया, कांति गोस्वामी, अजयराम, देवेंद्र प्रजापति, महेश राजपूत, मुलायम यादव, वीरेंद्र कोटिया, मनोज राठैर, गजेंद्र राठौर, रामकुमार सोनी, राजू कुशवाह, मनोज सेन, जयसिंह राठौर, मनीष कुशवाह, दयाल कौरव, सुग्रीव राय, दीपक राय, रामकिशन प्रजापति, बालचंद्र प्रजापति, सतीश कौरव आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। स्वागत भाषण मोर्चा के जिलाध्यक्ष बलराम बघेल एवं संचालन पिछडा वर्ग के महामंत्री राजू गुर्जर ने किया। 

Share This News :