Home > देश विदेश ,slider news,
EVM पर फिर उठा सवाल, चुनाव आयोग ने कहा- गड़बड़ी थी लेकिन बीजेपी को नहीं गया वोट

ई दिल्ली: à¤‰à¤¤à¥à¤¤à¤° प्रदेश में निकाय चुनाव के दौरान ईवीएम में गड़बड़ी का दावा किया गया है. इस दावे को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दावा किया जा रहा है जब हाथी के निशान के सामने वाला बटन दबाया गया तो लाइट कमल के निशान के आगे जली. à¤‡à¤¸ पर अब चुनाव आयोग का पक्ष आया है. यूपी चुनाव आयोग ने माना है कि ईवीएम में गड़बड़ी थी, लेकिन वोट बीजेपी को नहीं गया.

जिसे EVM à¤šà¤¾à¤¹à¥‡à¤—ी वही जीतेगा- शिवसेना

वीडियो के वायरल होने के बाद महाराष्ट्र में बीजेपी की सहयोगी शिवसेना ने यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार और बीजेपी पर सवाल उठाए हैं. शिवसेना के मुखपत्र सामना के संपादकीय में लिखा है कि यूपी निकाय चुनाव में कई जगहों पर कोई भी बटन दबाने पर वोट बीजेपी को ही गया.

सामना में सीएम योगी पर निशाना साधते हुए कहा गया है, ‘जब सीएम योगी ईवीएम स्पर्श कर मतदान कर बाहर आते है तब ऐसा दावा करते है जैसे भगवान के चरणस्पर्श आशीर्वाद लेकर लौटे हों और जनता को दावे के साथ कहते है, जितेगी तो बीजेपी ही.'' 
कांग्रेस ने पूछे तीखे सवाल

वहीं इस मामले पर कांग्रेस ने भी बीजेपी पर निशाना साधा है. कांग्रेस ने कहा है, ‘ ईवीएम में गड़बड़ी के आरोप बीजेपी पर ही क्यों लगते हैं?, क्यों शिकायत में ये आता है कि बटन दबाने पर वोट बीजेपी को ही जाता है? क्या इस बार भी आरोपों पर बीजेपी चुप्पी साधे रहेगी? कांग्रेस ने एक रिटायर्ड जज की निगरानी में ऐसे मामलों और ईवीएम की जांच कराने की मांग की है

Share This News :