Home > देश विदेश ,प्रमुख खबरे,
पाकिस्तानी ने भारत पर लगाया ‘दो मोर्चे वाले हालात’ पैदा करने का आरोप

इस्लामाबाद: à¤¦à¤¶à¤•ों से भारत पाकिस्तान के बीच सीमा पर नजुक हालात दोनों देशों के लिए चर्चा का विषय रहा है. दोनों देश एक दूसरे पर युद्ध विराम के उलंघन का आरोप लगाता रहा है. ऐसे में एक और नया आरोप सामने आया है.

पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नासिर खान जांजुआ ने शुक्रवार को भारत पर आरोप लगाया कि वह पाकिस्तान के लिए ‘दो मोर्चे वाले हालात’ पैदा कर रहा है.

उन्होंने कहा कि इस तरह की नीति क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए घातक है.

अफगानिस्तान एवं पाकिस्तान मामलों के जर्मनी के विशेष प्रतिनिधि मार्कस पोत्जेल ले के साथ बातचीत के दौरान जांजुआ ने यह बात कही. एनएसए कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार दोनों पक्षों ने क्षेत्रीय हालात और अफगानिस्तान में बन रही परिस्थिति पर चर्चा की.

जांजुआ ने कहा कि भारत खुद दो मोर्चे वाले हालात पैदा करना चाह रहा है जो क्षेत्र के लिए ठीक नहीं है. दुनिया की सभी प्रमुख शक्तियों को इस क्षेत्र को स्थिर और संतुलित बनाए रखने में भूमिका निभाने की जरूरत है.

Share This News :