Homeअपना शहर ,खास खबरे,
केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह 18 को ग्वालियर आयेंगे

ग्वालियर ( विनय शर्मा ) : केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप सिंह पुरी 18 नवम्बर को ग्वालियर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी 18 नवम्बर को प्रात:काल 8 बजे गुरूद्वारा दाताबंदी छोड़ पर पहुँचेंगे। पुरी यहाँ पर सिख संगत एवं अरदास में शामिल होंगे। श्री पुरी प्रात: 10.30 बजे आईटीएम सिथोली कैम्पस में पहुँचकर प्री-कन्वोकेशन ऐकेडमिक कोनक्लेव में शामिल होंगे। केन्द्रीय मंत्री अपरान्ह 4 बजे पंजाब मेल से नई दिल्ली के लिये प्रस्थान करेंगे।

Share This News :