Homeअपना शहर ,खास खबरे,
205 समाजसेवियों ने ली कांग्रेस की सदस्यता

ग्वालियर । शहर जिला कांग्रेस कार्यक्रम अभियान आंदोलन समिति के संयोजक पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, मप्र कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अशोक सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुनील शर्मा एवं महाराज सिंह पटेल की उपस्थिति में 205 समाजसेवियों ने कंाग्रेस भवन पर कांग्रेस की सदस्यता ली।
पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल ने 205 समाजसेवियों को कांग्रेस की सदस्यता सदस्यता दिलाते हुए कहा कि जिला उपाध्यक्ष सुनील शर्मा के प्रयासों आपने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है, जिससे कांग्रेस को मजबूती मिलेगी और समाज में भी आपका सम्मान बढ़ेगा। जिला उपाध्यक्ष सुनील शर्मा ने कहा कि 205 समाजसेवियों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करके मप्र में कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प लिया है।
कांग्रेस की सदस्यता लेने वालों में सुरेन्द्र सिंह, दिनेश बघेल, संतोश बघेल, वृंदावन बघेल, भूपेन्द्र बघेल, चन्द्रेश कुशवाह, विनोद बघेल, आशीष बघेल, संतोष, महावीर धाकड़, दीपक धाकड़, कुलदीप जाट, राजेश बघेल, सूरज बघेल, पुष्पेन्द्र बघेल, प्रशांत सिंह बघेल, मुनेन्द्र बघेल, अरविंद बघेल, रामवीर बघेल, सिकंदर बघेल, आकाश बघेल, जगमन प्रताप बघेल आदि शामिल हैं। समारोह का संचालन संगठन प्रभारी महामंत्री लतीफ खां मल्लू ने किया।

Share This News :