Homeअपना शहर ,खास खबरे,
गोडसे के मंदिर के विरोध में कांग्रेसी धरने पर बैठे

ग्वालियर । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे का दौलतगंज में मंदिर बनावाये जाने को लेकर फूलबाग चैराहे पर कांग्रेस ने धरना दिया। धरने का प्रारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।
धरने को संबोधित करते हुए शहर जिला कांग्रेस कार्यक्रम अभियान आंदोलन समिति के संयोजक पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, मप्र कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अशोक सिंह, पूर्व अध्यक्ष अशोक शर्मा, पूर्व सांसद रामसेवक बाबूजी ने कहा कि भाजपा की नियत में खोट है। गांधी जी के हत्यारे गोडसे की प्रतिमा लगवाकर भारत के स्वाभिमान पर चोट की गई है। कांग्रेस ने अल्टीमेटम देते हुये कहा कि यदि 3 दिन की अवधी में गांधी के हत्यारे की प्रतिमा को नहीं हटाया गया तो कांग्रेस अहिंसावादी तरीके से मूर्ति हटवाने के लिये संघर्ष करेगी।
धरने में पूर्व विधायक रामवरन गुर्जर, मप्र कांग्रेस कमेटी के सचिव रश्मिपवार शर्मा, प्रेम सिंह कुशवाह, मुन्नालाल गोयल, रमा पाल, कांग्रेस उपाध्यक्ष सुनील शर्मा, काशीराम देहलवार, बाल खांडे, महामंत्री प्रेमनारायण यादव, राजेन्द्र सिंह नाती, प्रवक्ता आनंद शर्मा, केशव मांझी, मप्र कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के संयोजक प्रभूदयाल जौहरे, राजेश बाबू, श्रीमती विद्यादेवी कोरव, देवेन्द्र पाठक, वीरेन्द्र तोमर, केदार कंषाना, कौशलेन्द्र घुरैया, नेताप्रतिपक्ष कृष्णराव दीक्षित, युवा कांग्रेस अध्यक्ष संजय यादव, मोहन माहेश्वरी, सुनीता गुप्ता, वासुदेव शर्मा, राजकुमार शर्मा, बृजमोहन परिहार आदि बैठे थे। धरने का संचालन संगठन प्रभारी महामंत्री लतीफ खां मल्लू एवं आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रेमी ने किया।

Share This News :