Home > देश विदेश ,
माया से गठबंधन पर बोले अखिलेश- कोशिश कर रहा हूं

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी लोग रिश्ता बनाने में सबसे आगे हैं. मायावती और बीएसपी से गठबंधन के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि गठबंधन हो इसके लिए हम सभी से प्रयास कर रहे हैं. हमारे रिश्ते किसी से बुरे नहीं हैं, सबसे ठीक हैं.

अखिलेश ने कहा कि बीजेपी के खिलाफ हम तो पहले से ही लड़ रहे हैं. ऐसे में कोई अगर गठबंधन से लिए पहल करेगा तो हम उसे स्वीकार करेगे. समाजवादी लोग रिश्ते बनाने में सबसे आगे हैं.

बता दें कि बीएसपी प्रमुख मायावती ने गुरुवार समीक्षा बैठक में कहा था कि बीजेपी व अन्य साम्प्रदायिक पार्टियों को सत्ता में आने से रोकने के लिए विधानसभा व लोकसभा आमचुनाव में सेक्युलर पार्टियों के साथ गठबन्धन करके चुनाव लड़ने का सवाल है तो बीएसपी इसके खिलाफ नहीं बल्कि इसकी पक्षधर है.

मायावती ने कहा था कि सम्मानजनक तरीके से और सम्मानजनक सीटों के आधार पर ही उन्हें गठबंधन करना मंजूर होगा. उन्होंने कहा कि हालांकि इस मामले में पिछले अनुभव के साथ-साथ वर्तमान का अनुभव बहुत खराब रहा. मायावती ने कहा था कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हिमाचल में 68 में से अपनी हारी हुई 10 सीट व गुजरात में 182 में से हारी हुई 25 सीट भी देने को तैयार नहीं हुई है, जो गठबंधन के मामले में इनकी नियत को दर्शाता है.

Share This News :