Home > देश विदेश ,slider news,
तख्तापलट की आशंका, सेना प्रमुख की धमकी के बाद राजधानी की सड़कों पर उतरे टैंक

जिम्बाब्वे में तख्तापलट के बादल मंडरा रहे हैं. राजधानी हरारे की सड़कों पर मंगलवार को सेना को देखा गया है. देश में राजनीतिक अस्थिरता के बीच सेना प्रमुख जनरल कॉन्स्टेनियो चिवांगे ने सत्तारूढ़ दल के सदस्यों को सीधी चेतावनी दे दी है. रिपोर्ट के मुताबिक सेना ने सरकारी चैनल जेडबीसी पर कब्जा कर लिया है. राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे के आवास के बाहर कई राउंड गोलियां भी चलने की खबर है. इस बीच अमेरिका और ब्रिटेन ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है.

खबरों के मुताबिक हरारे की सड़कों पर सशस्त्र बल टैंकों के साथ उतर आया है. बुधवार तड़के तीन बड़े धमाकों को सुना गया है. बताया जा रहा कि स्टेट ब्रॉडकास्टर जेडबीसी पर भी आर्मी ने कब्जा जमा लिया है. सरकार ने सेना पर विश्वासघाती बर्ताव करने का आरोप लगाया है.

समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि उसने राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे के हरारे स्थित निजी आवास के पास धमाकों की आवाज सुनी है. तीन से चार मिनट के भीतर 30-40 राउंड फायरिंग की आवाज भी आई है. समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक यूनिवर्सिटी ऑफ जिम्बाब्वे के पास भी धमाके की आवाज सुनी गई है.  

जिम्बाब्वे के आर्मी चीफ की तरफ से सैन्य हस्तक्षेप की चेतावनी दिए जाने के बाद सत्ताधारी पार्टी ने उन पर देशद्रोहपूर्ण गतिविधि में शामिल होने का आरोप लगाया है. कुछ दिन पहले राष्ट्रपति मुगाबे ने उप राष्ट्रपति को बर्खास्त कर दिया था. इसी के बाद से à¤¸à¥‡à¤¨à¤¾à¤¹à¤°à¤•त में आई है. जनरल चिवेंगा ने चेतावनी दी थी कि सत्ताधारी पार्टी में चल रही उथल-पुथल को खत्म करने के लिए सेना हस्तक्षेप करेगी.

Share This News :