Home > देश विदेश ,
योग ट्रेनर की आपबीती- चिढ़ते थे धर्मगुरु, कहते योग छोड़ दे वरना...

सऊदी अरब ने योग को खेल के रूप में मान्यता दी है. बताया जा रहा है कि सऊदी में मुस्लिम धर्म गुरु योग का विरोध करते थे. तमाम अडचनों के बावजूद एक महिला योग के प्रचार प्रसार के लिए अरब में काम करती रही. आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई और सऊदी ने योग को मान्यता दे दी.इस महिला का नाम है नाउफ मारवाई, जो सऊदी अरब की पहली योग ट्रेनर हैं. योग को खेल के रूप में मान्यता देने का श्रेय इन्हीं को जाता है. à¤¬à¤¤à¤¾ दें कि नाउफ सऊदी अरब की पहली सर्टिफाइड योग शिक्षक हैं और उन्होंने अरब देशों में प्रचार-प्रसार के लिए काफी काम किया है. इसके लिए नाउफ को भारतीय काउंसलेट भी सम्मानित कर चुका है.बता दें कि नाउफ सऊदी अरब की पहली सर्टिफाइड योग शिक्षक हैं और उन्होंने अरब देशों में प्रचार-प्रसार के लिए काफी काम किया है. इसके लिए नाउफ को भारतीय काउंसलेट भी सम्मानित कर चुका है. à¤¨à¤¾à¤‰à¤« ने बताया कि, "योग करने पर मुस्लिम धर्म गुरु धमकी देते थे. हालात तो यह थे कि एक बार मेरा योग पर आर्टिकल छपने पर मुझे फोन पर धमकियां मिली कि आप योग नहीं सिखा सकते, लेकिन इन धमकियों के बावजूद मैं योग के लिए काम करती रही और मेरी मेहनत रंग लाई. à¤¯à¥‹à¤— टीचर होने के अलावा नाउफ बिजनेसवुमन भी हैं. वे जेद्दाह के रियाद-चायनीज मेडिकल सेंटर की संस्थापक भी हैं. महज 19 वर्ष की उम्र से वे योग कर रही हैं. उनके पिता मोहम्मद भी मार्शियल आर्ट फेडरेशन से जुड़े रहे हैं.

Share This News :